टुंडी न्यूजझारखंड

असामायिक निधन पर टुण्डी विधायक ने जताया शोक 

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

विगत रविवार हुईं सड़क हादसा में मनियांडीह सर्रा मुख्य मार्ग पर गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक की भी मौत रांची रिम्स में हो गया।

दोनों युवकों की असामायिक निधन पर झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक सह टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने रांची से दूरभाष पर नवबिहार टाइम्स को इस दुखत घटना पर शौक़ व्यक्त किया है और रांची से लौटते ही परिजनों से मिलकर घटना से मुखातिब होंगे और हरसंभव मदद करने की बात कही।

बतातें चलें कि विगत रविवार को मनियांडीह सर्रा मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार धक्का मार दिया था जिसमें डंडाटांड निवासी सोलेन सोरेन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि एतवारी जो गंभीर रूप से घायल हो गया था उसका रांची रिम्स में ईलाज के दौरान कल मृत्यु हो गई। अस्पताल द्वारा देर रात परिजनों को शव सौंप दिया जिससे परिजन शव को अपना पैतृक गांव ले आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button