आर्य वीर दल जालोर की आर्य वीरांगना दिव्या, नेहा और कुसुम को मिला खेलरत्न सम्मान

- पाली
राष्ट्रीय पदक विजेता आर्य वीरांगना दिव्या, कुसुम, और नेहा को राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालोर द्वारा विद्यालय खेल रत्न से सम्मानित किया गया।
आर्य वीर दल जालोर के महामंत्री शिवदत्त आर्य ने वाट्स एप पर बताया कि नेहा सुथार कक्षा 12 वी जबकि कुसुम सुथार और दिव्या सोनी 10 वी की होनहार छात्राएं है तीनो ही आर्य वीर दल जालोर की नियमित वुशू खिलाड़ी हैं। जिन्होंने ने वुशू के राष्ट्रीय खेलों में भाग लेकर पदक प्राप्त कर स्कूल माता-पिता परिवार एवं समाज का गोरव बढ़ाया है।
दोनों बहनों और दिव्या सोनी ने इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता को देते हुए बताया कि माता पिता ने खेलों में उपलब्धि हासिल करने के लिए होंसला बढ़ाया। वही आर्य वीर दल जालोर के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, महामंत्री शिवदत्त आर्य, संरक्षक दलपत सिंह आर्य , वुशू संघ सचिव कन्हैयालाल मिश्रा के सानिध्य में वुशू प्रशिक्षक देवेेश आर्य ने नियमित प्रशिक्षण दिया , जिससे हमारा होंसला बढा और यह उपलब्धि हासिल हुई।
तीनो ने कहा कि आर्य वीर दल वह संस्था है जहां खेलों के अलावा शारिरिक, बोद्धिक एवं वैचारिक क्रांति का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन मिलता है। नेहा सुथार और कुसुम सुथार के पिता डूंगाराम पुत्र भीमाराम नोरवा के निवासी है। वर्तमान में जालौर में निवास करते हैं। जबकि दिव्या सोनी के पिता घनश्याम सोनी है। नेहा सुथार एवं कुसुम सुथार दोनों की सफलता पर विश्वकर्मा शिक्षा समिति संरक्षक भंवरलाल गुगरीयां, अध्यक्ष भंवरलाल आसदेव हिंगोला एवं सचिव ओमप्रकाश लूंजा ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए दोनों बालिकाओं को विश्वकर्मा शिक्षा समिति सम्पूर्ण पाली जिला की और से सम्मानित करने की घोषणा की है।