Religious

आर्य समाज पाली में मनाया शहीद भगतसिंह का 118 वा जन्मोत्सव

  • पाली।

  • IMG 20250805 WA0014

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

आर्य समाज पाली द्वारा युवाओं और क्रांतिकारीयों के प्रेरणा स्त्रोत रहे शहीद भगतसिंह का आज 118 वा जन्मदिन यज्ञ करके मनाया गया। इस अवसर पर आर्य वीर दल पाली के संरक्षक वयोवृद्ध आर्य वीर धनराज आर्य ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव तीनों युवकों के प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं और आगे भी रहेंगे।

IMG 20250928 WA0054 IMG 20250928 WA00531IMG 20250928 WA0055

उन्होंने कहा की आज की भटकतीं युवा पीढ़ी के लिए भगतसिंह का जीवन चरित्र एक आदर्श मार्गदर्शन है।

श्री आर्य ने कहा कि भगत सिंह के दादा किशनसिंह महर्षि दयानन्द के शिष्य थे उन्होंने अपने पोते को आर्य समाज की स्कुल में भर्ती करवाकर देश भक्ति का पाठ पढ़ाया। भगतसिंह भी अपने दादा के समान ऋषिभक्त और वैदिक धर्मानुरागी थे। वे नियमित संध्या करते और रोज एक वेद मंत्र का पाठ करते थे जिससे उनमें आत्मविश्वास स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति जागरूक हुई और वे महान देशभक्त बनकर राष्ट्र के स्वतंत्रता यज्ञ में आहुत होकर अमर हो गये।

इस अवसर पर आर्य समाज प्रधान मगाराम आर्य पूर्व प्रधान गजेन्द्र अरोड़ा संरक्षक शिवराम प्रजापत मंत्री विजयराज आर्य वरिष्ठ सदस्य घेवरचन्द आर्य पुनमचन्द वैष्णव कुन्दन चौहान अनिता बंसल छवि आर्या सहित कई जने मौजूद रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button