News

आर्य समाज मुरादाबाद में तीन जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, दहेज रहित विवाह सम्पन्न

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

@ घेवर चन्द आर्य पाली 

मुरादाबाद। न डीजे की कान फोड़ू आवाज, न बरातीयों का जमघट। वर वधु और परिवार एवं आर्य समाज पदाधिकारियों की मोजूदगी में आर्य समाज स्टेशन रोड मुरादाबाद पर डा एस एन गुप्त एण्ड सन्स के सहयोग से 75 वां सामूहिक विवाह समारोह पंडित वीरेंद्र आर्य के ब्रह्मात्व में वैदिक विधि विधान से वेद मंत्रों की आज्ञाओं के द्वारा सम्पन्न हुआ। जिसमे सहायक पुरोहित के रुप में रविन्द्र आर्य, डा आलोक कुमार एवं राकेश कुमार आर्य ने सहयोग किया।

 

आर्य समाज के पुरोहित पंडित विरेन्द्र आर्य ने वाट्स एप पर बताया बताया कि चि. सौरभ सिंह रिंकी रुहेला से, चि. विजेंद्र सिंह निकिता से एवं चि. रोहित शिवानी से परिणय सूत्र में बंधकर गृहस्थ धर्म मर्यादा का पालन करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर आर्य ने कहा कि आर्य समाज का मानना है कि देश की समस्याओं का मूल कारण जातिवाद ही है। जिसको अन्तर्राष्ट्रीय विवाह द्वारा समाप्त किया जा सकता है।

 

उन्होंने कहा कि आर्य समाज में वर वधु के गुण कर्म स्वभाव मिलाकर दोनों की स्वीकृति और प्रसन्नता से विवाह किया जाता है, जिसमें दहेज जैसी कुप्रथा का कोई स्थान नहीं है। आर्य समाज स्टेशन रोड मुरादाबाद व महानगर सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर वर वधू को उपहार एवं आशीर्वाद दिया।

 

इस अवसर पर आर्य क्लब मुरादाबाद के पदाधिकारी अरविंद आर्य बंधु, विनोद कुमार गुप्ता, मयंक आर्य, डा अभय श्रोत्रीय, आशा जैमिनी, डा राम मुनि संतोष कुमार गुप्ता, निर्मल आर्य, रमेश सिंह आर्य, यशपाल आर्य, सूर्य प्रकाश द्विवेदी, सुदेश आर्य, ऊषा गुप्ता, मीरा सोती, पूनम कत्याल सहित कई जने उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button