NewsPolitics

उत्तरप्रदेश के प्रवासी विधायक वर्मा हुए बाली के कार्यकर्ता,पूर्व सैनिक,स्वावलम्बी महिलाओ से रूबरू

बाली मंडल अध्यक्ष जगदीश परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय विधायक प्रवास योजना के तहत बाली मंडल में उत्तर प्रदेश की निघासन विधानसभा क्षेत्र के विधायक शशांक वर्मा ने बाली मंडल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर कार्यकत्ताओं से रूबरू होकर संगठनात्मक गतिविधियों एवम आगामी चुनावों के बारे में रिपोर्ट ली।

बाली: केंद्रीय विधायक प्रवास योजना के तहत उत्तरप्रदेश की लखीमपुर खीरी के निघासन विधानसभा से दो बार के विधायक शशांक वर्मा ने बाली शहर मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर कार्यकर्त्ताओं से रूबरू होकर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कर आगामी दिनों में होने वाले चुनावो में कमल का फूल खिलाने का आहवान किया।

बाली मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे नगर के सुभाष बस्ती वरवा जाव स्थित श्री वर्वेश्वर महादेव (हनुमान) मंदिर सत्संग भवन में पूजा अर्चना एवम दीप प्रज्ज्वलित कर सर्वप्रथम “पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया” कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों का प्रवासी विधायक शशांक वर्मा एवम भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार ने पूर्व सैनिकों का तिलक निकालकर, तिरंगा दुपट्टा पहनाकर और मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल की पुस्तक देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने मोदी सरकार की वन रैंक-वन पैंशन योजना की प्रशंशा की तथा उपस्थित पूर्व सैनिकों ने भारतीय सेना के जवानों की विभिन्न समस्यों की मांगो का निवारण करने के लिए एक मांग पत्र रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम का प्रार्थना पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष को दिया। ये पूर्व सैनिक रहें उपस्थित- सूबेदार प्रदीप चौधरी, कैप्टन चैनसिंह राठौड़, मनोहर सिंह दहिया, पेमाराम चौधरी, रामलाल चौधरी, भोपाल सिंह एवम पूनाराम

कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में नगर में चल रहे विभिन्न “स्वयं सहायता महिला समूह” की महिलाओं के साथ उनके विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी लेकर उनके साथ बैठक की। बाली नगर में स्वयं सहायता समूह की बड़ी तादात में महिलाएं उपस्थित रही। उन्होंने केंद्र सरकार से उनके लिए रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार गारंटी योजनाएं जारी कराने की मांग की।

स्वयं सहायता समूह की इन महिलाओं ने की शिरकत- राधा देवी, रिंकू प्रजापत, सलमा कुरेशी, मोनिका राव, नर्बदा गोस्वामी, कांता मारू, मंजू, लक्ष्मी देवी सहित बड़ी तादात में महिलाएं उपस्थित रही

कार्यक्रम की अगली तादात में “मंडल कार्यसमिति एवम बूथ अध्यक्षों-प्रभारियों की बैठक का आयोजन नगर के लोहार समाज धर्मशाला भवन में आयोजन किया गया.

इस अवसर पर प्रवासी विधायक शशांक वर्मा, भाजपा पाली जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार, बाली विधानसभा चुनाव प्रभारी आवड़दान चारण, बाली विधानसभा संयोजक नरपत सिंह राजपुरोहित, बाली मंडल अध्यक्ष जगदीश परिहार, बाली विधानसभा विस्तारक दिलीप सिंह चौहान, बाली नगरपालिका अध्यक्ष भरत चौधरी का भाजपा का दुपट्टा एवममाल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

बाली भाजपा मंडल कार्यसमिति में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मूल मंत्र जनसेवा है। पाली भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार ने आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा, जनसंघ से भाजपा तक की हमारी विकास यात्रा, पिछले नौ सालों में हुए अंत्योदय प्रयत्न, हमारी कार्यपद्धति, भाजपा की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाये आदि विषयों पर विचार साझा कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्त्ताओं, सदस्यों एवं समस्त नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कुशल संगठन संचालन का मन्त्र दिया।

प्रवासी विधायक शशांक वर्मा ने मंडल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए बताया कि -राजस्थान में कांग्रेसराज में पूरे प्रदेश में आमजन में भय, भ्रष्टाचार, बढ़ते महिला अत्याचार,दलित उत्पीड़न से जनता त्रस्त हैं।
राजस्थान में हर दिन बढ़ रहे महिला।अत्याचार के मामले ,पेपर लीक से युवाओं के धोखा, किसानों की कर्जमाफी का कांग्रेस का छल ये कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के पतन का कारण बनेगी।

प्रवासी विधायक शशांक वर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों एवम चुनावी जीत की ग्राउंड रिपोर्ट मांगी।

कार्यक्रम में बाली विधानसभा चुनाव प्रभारी आवड़दान चारण ने कार्यकर्ताओं को अपने उद्धबोधन में संबोधित करते हुए कहा कि -राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरे 5 साल केवल सरकार बचाने में व्यस्त रहें और अब जब उनकी सरकार की विदाई के दिन नजदीक आ रहे है तो वे जनता को फिर ठगने के लिए फ्री की योजनाओं की घोषणा कर रहे है लेकिन अबकी बार जनता ने पूर्ण मनोयोग बना लिया है कि 2023-24 में राजस्थान में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कमल खिलेगा और राजस्थान में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।

बाली विधानसभा संयोजक एवम जिलाउपाध्यक्ष नरपत सिंह राजपुरोहित ने कार्यकर्त्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पाली भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार, जिला उपाध्यक्ष नरपत सिंह राज पुरोहित, बाली मंडल के अध्यक्ष जगदीश परिहार, बाली नगर पालिका अध्यक्ष एवम् उपाध्यक्ष भरत चौधरी, नरेंद्र सिंह सोलंकी, बाली विस्तारक दिलीप सिंह चौहान, महामंत्री दूदाराम चौधरी, सोहन सिंह तंवर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आसफ अली, मीर मोहम्मद यूसुफ भाई, रमजान खान, किसान मोर्चाअध्यक्ष कानाराम चौधरी, पार्षद सुरेश कुमार, पकाराम चौधरी, राजेंद्र सिंह दहिया, राजू सोनी, मनोहरसिंह राव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लकमाराम चौधरी, रताराम राठौड़, नेनाराम सीरवी, ओमप्रकाश लखारा, चेतन मुनोयत, हीरालाल चौधरी, बबलूभाई, जेठाराम जणवा, मनोज सुथार, बूथ अध्यक्ष रूपाराम घांची, दीपाराम सैन, पंकज पुरी, कल्याण सिंह, अमृत प्रजापत, किरण मारू, चक्रवती सिंह, मथरादेवी, देवी बाई, किशोर प्रजापत, ईश्वर सिंह, जगदीश राजपुरोहित, दाकुदेवी,सहित बड़ी तादात में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – Young Tech Enthusiast, Graphic Designer & Desk Editor at Luniya Times Khushal Luniya is a Brilliant young mind who has already Mastered HTML and CSS, and is Currently diving deep into JavaScript and Python. His passion for Computer Programming and Creative Design sets him apart. Alongside being a budding Graphic Designer, Khushal is making his mark

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button