कंकोलिया ग्राम पंचायत के लसाडिया तालाब में रपट क्षतिग्रस्त होंने से लगातार तेज गति से बह रहा है पानी

- बनेड़ा
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे उपखण्ड अधिकारी से की तालाब दुरस्त करने की मांग
बनेड़ा उपखण्ड क्षैत्र के कंकोलिया ग्राम पंचायत क्षैत्र के लसाडिया गांव का तालाब ,क्षैत्र में देर रात से हो रही लगातार बारिश से भर तो गया ।मगर तालाब की रपट क्षतिग्रस्त हो जाने से पानी लगातार तेज़ी से बाहर झरने के रुप में बह रहा है ,वहीं तालाब से सिंचाई के लिए निकलने वाली नहर भी क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण काफी पानी लगातार बह रहा है जिससे तालाब खाली होने की आशंका ग्रामीणो को हो रही है । ग्रामीणों ने बताया की तालाब की दुरुस्तीकरण की मांग ग्राम पंचायत, प्रशासन से पहले भी कहीं बार की मगर किसी का ध्यान इस समस्या की ओर नहीं गया ।

तालाब की रपट पर दोनों ओर वर्षों पुरानी दिवारे कभी भी गिर सकती है है। ग्रामपंचायत की ओर से भी तालाब से बह रहे व्यर्थ पानी को मिट्टी से भरे कट्टों से और तिरपाल से रोकने के काफ़ी प्रयास किये मगर उनके प्रयास विफल रहे ।ग्रामीणों की सुचना पर उपखण्ड अधिकारी श्री कांत व्यास मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया वहीं तालाब से हो रहे रिसाव को रोकने लिए सम्बंधित तकनिकी अधिकारियों को निर्देश देकर तुरंत प्रभाव से बह रहे पानी को रोकने का आदेश दिया। निर्देश के बाद राहत कार्य शुरू किया गया।इस मौके पर लसाडिया गांव के सैकडो ग्रामीणजन मौजूद रहे ।
















