कुंतेश्वर महादेव मंदिर में भजन संध्या आज, कल शोभायात्रा और सम्मान समारोह

- फरारा (राजसमंद)
सेन समाज चारों चोखला की ओर से फरारा स्थित कुंतेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में हाल ही में कराए गए सोना-चांदी के कार्यों के उपलक्ष्य में यह अनुष्ठान रखा गया है।
भजन संध्या आज:
शुक्रवार रात 8 बजे मंदिर परिसर में भजन संध्या होगी। नागौर, वल्लभनगर और काकरोली से आए कलाकार भजन प्रस्तुत करेंगे। डांसर बालकृष्ण सेन भक्ति नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
हवन, शोभायात्रा और कलश यात्रा शनिवार को:
शनिवार सुबह 4:15 बजे हवन होगा, जिसकी पूर्णाहुति 7 बजे होगी। 8 बजे वरघोड़ा और जल कलश के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।
सम्मान समारोह और महाप्रसादी:
शनिवार सुबह 10 बजे संतों, मेहमानों और भामाशाहों का सम्मान होगा। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

संतों का सानिध्य:
कार्यक्रम में कई संत शामिल होंगे, जिनमें कुंभलगढ़, सरसूनिया, देवों का गुड़ा, राजगढ़, जरगाजी और चारभुजा के संत शामिल हैं।
सेन समाज की बैठक:
तैयारियों को लेकर सेन समाज की बैठक हुई, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल हुए।
मंदिर का इतिहास:
यह प्राचीन मंदिर फरारा गांव में स्थित है। मान्यता है कि इसका निर्माण पांडवों ने वनवास काल में करवाया था। माता कुंती द्वारा भगवान शिव की आराधना के कारण इसे “कुंतेश्वर महादेव” कहा जाता है। यह मंदिर शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।













