National News

केन्द्रीय मंत्री की मौजूदगी में कानोड सहित हजारों लोगो ने ली भाजपा की सदस्यता

बायतु विधानसभा चुनावों को लेकर किशोरसिंह कानोड के निवास स्थल कानोड में भाजपा के केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत और कैलाश चौधरी सहित कई पदाधिकारियों की मौजूदगी में किशोर सिंह कानोड सहित हजारों लोगो ने भाजपा की सदस्यता ली।

WhatsApp Image 2023 10 31 at 9.23.48 PM

केन्द्रीय मंत्री ने किशोर सिंह कानोड़ को साफा और दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान केन्द्रीय जल मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि ये साधारण चुनाव नहीं हे ये धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए चुनाव है। सनातन का विरोध करने का वाले लोगों को अब भारत मे जगह नहीं मिलेगी। जनता के साथ कोई भेदभाव नही रखेगा।

पिछले चुनावों में हम सबकी गलती का खामियाजा 8 करोड़ जनता को भुगतान पड़ा था। कांग्रेस सरकार के राज में बहन बेटी सुरक्षित नहीं है। हम सभी कार्यकर्ताओं को संघर्ष करना है और बाद मे बालाराम मूंढ हमारे लिए विकास के लिए संघर्ष करेंगे। राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनानी है। बायतु में काका बालाराम मूढ़, भतीज कैलाश चौधरी के साथ किशोरसिंह कानोड ने जुड़ने से अब बायतु में तीन इंजन की सरकार बनेगी और विकास की कोई कमी नहीं रखी जाएगीे।

इस पर किशोरसिंह कानोड ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि बायतु से भाजपा हजारो वोटो से जीत हासिल करेगी।

कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि पिछले चुनावों में मैने और किशोरसिंह कानोड ने अलग अलग चुनाव लड़े लेकिन अब हम सबको मिलकर बायतु से भाजपा को जिताना है। नहीं तो राष्ट्रविरोधी ताकते यहां पनप गई तो बायतु की जनता हमें कभी माफ नहीं करेगी। बायतु में भाजपा मजबूत है। ये बायतु की जनता के आशीर्वाद और अपनेपन का नतीजा है। राजस्थान में भष्ट्राचार सबसे ज्यादा बायतु में हुआ है। विकास में बायतु सबसे पीछे है। जनता का पैसा किसी को खाने नहीं देंगे और यदि किसी ने खाए है तो उनके नाक में नकेल डालकर सारे पैसे वापस निकालेंगे। राजस्थान की जनता ने फैसला कर लिया है कि अब लगातार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बालाराम मूंढ को भारी मतों से जिताने की अपील की। कहा कि बायतु में एक नहीं दो विधायक होंगे। मैं भी बालाराम मूंढ का कंधे से कंधा मिलाकर हम दोनो चाचा भतीजा मिलकर बायतु में विकास की गंगा बहा देंगे।

  • वही भाजपा प्रत्याशी बालाराम मूंढ ने कहा कि बायतु पर कभी भष्ट्राचार का कलंक नहीं लगने दूंगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मेरा पहला और आखिरी चुनाव है। इसलिए आप सभी एक बार तन और मन से मुझे मत एवं समर्थन देकर भाजपा को मजबूती प्रदान करें।
  • जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा ने कहा कि बालाराम मूंढ का एक सपना है। इस सपने को हम सबको मिलकर बालाराम को विजय बनाना है।

किशोरसिंह कानोड ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब एक होकर जनता की सहमति से भाजपा को समर्थन देते हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको अपना अपना बूथ मजबूत करना है। हमारी फतह जरूर होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि हम सब मिलकर बालाराम मूंढ को तन मन से समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएंगे।

इस अवसर पर प्रवासी प्रभारी पूर्व मंत्री शक्तिसिंह परिहार, विधानसभा प्रभारी नाथूसिंह राठौड़, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, जोगेन्द्र प्रजापत पाटोदी, प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य दिलीप पालीवाल, भजन सम्राट प्रकाश माली, तिलोकचंद चौधरी, चैनाराम कड़वासरा सहित कई लोगो ने संबोधित किया। इस अवसर पर हजारों लोगो की भीड़ मौजूद रही।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button