
- गुरलाँ
कारोई केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल सोमवार को राजस्थान दौरे के दौरान नाथद्वारा श्रीनाथजी के दर्शन कर वहा से कारोई पहुंचे।
उन्होंने यहां पर भविष्यवेता पंडित ओमप्रकाश व्यास से करीब एक घंटे तक राजनीतिक और पारिवारिक विषयों पर चर्चा की। पंडित व्यास ने उनको भृगु संहिता के माध्यम से राजनीतिक और पारिवारिक भविष्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उनकी कई शंकाओं का समाधान भी किया। इसके बाद दोनों में देश की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री बघेल का यहां आने पर पंडित व्यास के साथ परिवार जनों सहित अन्य लोगों ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया व मोदी मोदी के नारे लगाए इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाडा सहाडा विधायक लादू लाल पितलिया कारवाई मंडल अध्यक्ष शंभू गुर्जर पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश काबड़ा रायपुर मंडल अध्यक्ष मीरा किरार गंगापुर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी पंडित वासुदेव सुखवाल धर्मराज सालवी सूरज व्यास सांवरनाथ शिवलाल कुमावत शंकरनाथ व समस्त कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया