Short News

खोखरा गांव में ASI अशोक सेन के स्थानांतरण पर क्षेत्रवासियों ने जताई नाराजगी

GOPAL SINGH KHOKHARA
REPORTER
MOBILEGMAIL

चण्डावल पुलिस थाने में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक (ASI) अशोक सेन का तखतगढ़ स्थानांतरण होने पर क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखी गई। उनके कार्यकाल को खोखरा गांव समेत पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत सराहनीय माना गया।

अशोक सेन की कार्यशैली और लोगों के प्रति उनका स्नेह सभी वर्गों के लिए प्रेरणादायक रहा। खोखरा गांव में दर्ज किसी भी मुकदमे का पहले निस्तारण करने की उनकी प्रवृत्ति ने उन्हें स्थानीय जनता के बीच विशेष लोकप्रियता दिलाई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, उन्होंने सभी के साथ स्नेह और सम्मानपूर्वक व्यवहार किया।

उनके स्थानांतरण पर गोपाल सिंह खोखरा, भाजपा नेता महावीर सिंह चारण, भूपेन्द्र सिंह जेतावत, चम्पानाथ सांखला, सुमेरनाथ, खेमा राम प्रजापत, देवीसिंह, लक्ष्मण प्रजापत, रतन सिंह राठौड़, दलपत सिंह, जगदीश दान किशन सिंह जेतावत (पूर्व सरपंच), भेरू सिंह गुर्जर और राजेन्द्र मेवाड़ा (समाजसेवी) समेत कई क्षेत्रीय नेताओं और नागरिकों ने गहरी नाराजगी जताई।

सभी ने एक स्वर में कहा कि अशोक सेन का योगदान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अतुलनीय रहा है और उनका स्थानांतरण क्षेत्रवासियों के लिए क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button