Short News

गंगापुर के ग्रामीण इलाकों के जंगल में लगी भीषण आग

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

गुरलाँ सत्यनारायण सेन।  गंगापुर में मंगलवार को दोपहर जंगल में अचानक भीषण आग लगने के कारण अफरा तफरी मच गई। तेज हवाओं के चलने के कारण आग ने विकराल रूप लेती गई। 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने जंगल में लगी आग पर काबू पा सके।

जानकारी के अनुसार गंगापुर क्षेत्र के सल्यावडी, गणेशपुरा और सूरजपुरा गांव की सरहद में लगने वाले जंगल में अज्ञात कारणों के चलते आज दोपहर में आग लग गई।

WhatsApp Image 2025 04 02 at 9.06.59 AM

ग्रामीणों की सूचना पर गंगापुर नगर पालिका की दमकल भी मौके पर पहुंची
जंगल में तेज हवाओं के दौर के कारण आग करीब 2 किलोमीटर तक फैलती गई। ग्रामीण और दमकल कर्मियों द्वारा भी आगबुझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो पाए। बाद में सूचना पर जिला मुख्यालय से नगर निगम कीदमकल भी मौके पर पहुंची और 5 घंटे के कड़े प्रयासों के बाद जंगल में लगी आग पर काबू पाया जा सका।

हालांकि आग से चारागाह भूमि पर लगे पेड़- पौधे जल गए और कई पशु- पक्षी भी झुलस गए। मौके पर ग्रामीणों ने पशु-पक्षियों को संभाला और उनका प्राथमिक उपचार किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button