गुरलां से बड़ी खबर — सहाड़ा विधानसभा ग्रामीण प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट का धमाकेदार आगाज़!

- गुरलां।
सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है! गुरलां में 9 सितंबर से शुरू हुई “सहाड़ा विधानसभा ग्रामीण प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता” ने पूरे इलाके में जोश और उत्साह का माहौल बना दिया है।
रात्रिकालीन रोशनी में चमचमाते मैदान पर सहाड़ा क्षेत्र के गांवों की टीमें अपनी प्रतिभा और दमखम दिखा रही हैं। युवाओं में खेल के प्रति जोश और जुनून देखने लायक है — हर चौके-छक्के पर मैदान तालियों से गूंज उठता है।

इस प्रतियोगिता का यूट्यूब लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है, जिससे बाहर बैठे क्रिकेट प्रेमी भी खेल का लुत्फ उठा रहे हैं।
दर्शक दीर्घा में बैठे लोग खिलाड़ीयों का जोरदार नारेबाज़ी से उत्साहवर्धन कर रहे हैं — “जय क्रिकेट, जय युवा शक्ति!” के नारों से पूरा मैदान गूंज रहा है।
आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता न केवल खेल भावना को बढ़ावा दे रही है, बल्कि ग्रामीण युवाओं को एक बेहतर मंच भी प्रदान कर रही है।












