शाहपुरा न्यूजNews

जनजागृति उपवास पदयात्रा का शाहपुरा में किया भव्य स्वागत

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
  • शाहपुरा

केकड़ी से सांवरिया सेठ की जनजागृति उपवास यात्रा का पड़ाव अंतरराष्ट्रीय राम स्नेही संप्रदाय की मुख्य पीठ राम धाम पर हुआ।


डॉ. गोपाल शास्त्री जी के नेतृत्व में कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच के सानिध्य में केकड़ी से चली इस जनजागृति यात्रा का शाहपुरा पहुंचने पर साहित्य सृजन कला संगम, भारत विकास परिषद एवं टीम जीवरक्षणम के पदाधिकारियों सहित शहर के गण्यमान्य नागरिकों ने फूल-मालाएं और पुष्प वर्षा कर सभी का भावभीना स्वागत किया।

WhatsApp Image 2024 12 03 at 7.25.58 PM 1


कवि एवं साहित्यकार डॉ.कैलाश मण्डेला, शिक्षाविद जयदेव जोशी, कवि दिनेश बंटी, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यव्रत वैष्णव, नारायण सिंह के अलावा भाविप के प्रांत उपाध्यक्ष पवन बांगड़, जिला समन्वयक यशपाल पाटनी सहित अनेक लोगों ने जनजागृति यात्रा में शामिल यात्रियों का स्वागत किया। डॉ.मण्डेला ने प्रातः काल की ध्यान साधना बैठक उपरांत सभी को अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय तथा धाम की महिमा से परिचित कराया।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

सभी यात्रियों ने स्तम्भ जी के दर्शन करके नाचते गाते हुए आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। पदयात्रा में राजस्थान सहित 8 प्रांतों के 116 पदयात्री बिना कुछ खाए सात दिन में 225 किमी की दूरी तय करेंगे। पदयात्रियों में अधिकांश 70 साल के बुजुर्ग व कई महिलाएं भी शामिल हैं। मंगलवार को यह मिन्डोलिया होते हुए बड़ा महुआ के लिए प्रस्थान करेगी। मंगलवार को रात्रि विश्राम बड़ा महुआ में होगा।

मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा

जिला संवाददाता, शाहपुरा/भीलवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button