झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजु द्वारा दिए गए आश्वासन पर गदगद हुए कार्यकर्ता

- टुण्डी
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बोकारो में आयोजित झारखंड कांग्रेस द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने कई तरह के हित साधे गए।
गोंडा विधायक प्रदीप कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया वहीं धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने वर्तमान कांग्रेस की दिशा ओर दशा का जिक्र करते हुए कहा कि आज़ जिला से लेकर प्रखंडों में कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने को बेबस ओर लाजार होकर रह गए हैं जो कि अब ऐसा नहीं होगा एक एक कार्यकर्ताओं का समान अधिकार ओर हक़ की प्राप्ति होगी। कार्यक्रम के दौरान पूर्वी टुंडी का जिक्र करते जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में पूर्वी टुंडी कांग्रेस काफी अच्छी स्थिति में है।
पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजु को फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। के राजु द्वारा दिए गए आश्वासन पर कांग्रेस कार्यकर्ता काफ़ी उत्साहित ओर गदगद हुए। मौके पर पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक, प्रमंडलीय अध्यक्ष वकील पंडित, देवरंजन रजक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।