टुंडी न्यूजNews
झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेख़ सिद्दीक़ी का ब्रेन हेमरेज से निधन
- टुण्डी
झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मो शेख़ सिद्दीक़ी का रांची रिम्स में ईलाज के दौरान निधन हो गया वह 18 दिसंबर को ब्रेन हेमरेज होने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराएं गए थे.
यहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर किया गया था यहां भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी आज रविवार को उनका इलाज के दौरान निधन हो गया संघ के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक आज अपहृराण 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके पार्थिव शरीर को महुदा कांड्रा लाया जा रहा है कल दामोदर नदी में अंत्येष्टि किया जाना है। उनके निधन की खबर पर झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक सह टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने उनके असामायिक निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।