टुंडी प्रखण्ड के पश्चिमी क्षेत्र के मनियाडीह थाना अन्तर्गत में रहने वाले अपराधियों की अब खैर नहीं। मनियाडीह पुलिस के द्वारा चलाया गया विशेष अभियान।
लम्बे समय से फरार चल रहे कुल छः वारंटी के घर पर क्रमशः (1) वारंटी ताला दाँ उर्फ ताकेश्वर उर्फ लोबेश्वर मुर्मू पिता कारू मुर्मू ग्राम फतेहपुर (2) सुरेश मरांडी पिता साहब राम मरांडी ग्राम बागजोबरा (3) शिवलोचन मुर्मू उर्फ शीलाचाँद मुर्मू पिता संतूलाल मुर्मू ग्राम दलुगेड़ा (4) सुनील हाँसदा पिता बट्टूलाल हांँसदा उर्फ बाबूलाल हाँसदा ग्राम मारेड़ीह (5) सुनील बास्की पिता सोनालाल बास्की ग्राम दलुगोड़ा एवं (6) उमेश बास्की पिता रूपलाल बास्की ग्राम दलुगेडा के घर पर ढोल बजाते हुए इश्तिहार को चिपकाए गया। साथ ही मौके पर उपस्थित वारंटी के परिजन को फरार वारंटी का अविलंब सरेंडर करने का हिदायत दिया गया अन्यथा माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार उनके घर का कुर्की किया जाएगा।