टुंडी न्यूजझारखंड

टुण्डी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष की मां का निधन, शोक में डूबा पूरा क्षेत्र

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी, 11 जनवरी (दीपक पाण्डेय): टुण्डी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आनंद कुमार मोदक की मां, पूर्णिमा सिंह (65 वर्ष) का आज शाम अचानक निधन हो गया। उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ महीनों से ठीक नहीं था, और बेहतर इलाज के बाद उन्हें हाल ही में घर लाया गया था। घटना शाम करीब 5 बजे की है, जब वे बाथरूम गईं और वहीं उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि वह स्वस्थ होने की ओर बढ़ रही थीं, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

भरा-पूरा परिवार हुआ शोकाकुल

पूर्णिमा सिंह अपने पीछे चार पुत्रों समेत एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे टुण्डी क्षेत्र में शोक की लहर है।

कांग्रेस नेताओं ने व्यक्त की संवेदनाएं

उनकी असामयिक मृत्यु पर टुण्डी और आसपास के क्षेत्रों के कांग्रेस नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, निरसा विधानसभा प्रभारी वकील बाउरी, पूर्वी टुण्डी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश कुमार रजक, निशा सिंह, रमन कुमार मिश्रा, असद कलीम, शंकर प्रजापति, प्रवीण कुमार जायसवाल, मजीद अंसारी, रजाउदीन अंसारी सहित कई नेताओं ने संवेदनाएं प्रकट कीं।

सभी नेताओं ने ईश्वर से मृत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में साहस प्रदान करने की प्रार्थना की है। पूर्णिमा सिंह के निधन से टुण्डी क्षेत्र ने एक स्नेही और सम्मानित महिला को खो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button