टुंडी न्यूजShort News
टुण्डी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष की मातृ शौक़ पर टुण्डी पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह परिवारों को दिया सांत्वना

- टुण्डी
टुण्डी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आनंद कुमार मोदक की मां की असामायिक निधन की खबर पर धनबाद कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह टुण्डी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर इस दुखत घटना पर अफसोस जाहिर किया।
मिली जानकारी के अनुसार टुण्डी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आनंद कुमार मोदक की मां पूर्णिमा देवी का बाथरूम जाने के क्रम में सर में चक्कर की अनूभूति हुईं और अचानक गिर पड़े जहां उनकी निधन हो गया परिवार वाले जब बाथरूम गए तो उन्हें मृत पाया।
जब इसकी खबर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को हुआ़ तो अपने सभी समर्थकों के साथ टुण्डी पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली फिर इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को सांत्वना दिया। मौके पर उनके साथ कांग्रेसी नेता असद कलीम एवं प्रवीण कुमार जायसवाल उपस्थित थे।