News

देवनानी पहुंचे इंडोनेशिया, मंदिरों के दर्शन किए – प्रवासियों से कहा बच्चों के साथ भारत आएं

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
  • जयपुर, 10 नवंबर।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को इंडोनेशिया पहुंचे। देवनानी ने इंडोनेशिया के बाली में  मंदिरों के दर्शन किए।

देवनानी ने बाली में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सदस्यों और अधिकारियों के साथ विभिन्न पर्यटन, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का दौरा किया। उन्होंने परिषद के सदस्यों और अधिकारियों से सनातन संस्कृति के संबंध में चर्चा की। देवनानी ने कहा कि भारत में विभिन्न आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है।
WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
देवनानी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा में राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का निर्माण किया गया है। संग्रहालय में लोकतंत्र से संबंधित विभिन्न पक्षों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही राजस्थान से संबंधित सभी जानकारी को एक स्थान पर संकलित किया है। यह संग्रहालय विभिन्न देशों से आने वाले पर्यटकों को विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।  उन्होंने प्रवासियों से कहा कि वे बच्चों के साथ भारत आएं।
देवनानी ने कहा कि इंडोनेशिया में लोगों का अनुशासन और अभिवादन के लिए नमस्ते करने का भाव उन्हें बहुत ही पसंद आया है।
लोकेश/प्रियंका

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button