देसूरी में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, सादड़ी में हुआ नेताओं का भव्य स्वागत

"खुशाल लूनिया एक ऐसा नाम है जो युवा ऊर्जा, रचनात्मकता और तकनीकी समझ का प्रतीक है। एक ओर वे कोड की दुनिया में HTML, CSS से शुरुआत कर JavaScript और Python सीखने की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ग्राफिक डिज़ाइन में भी उनका टैलेंट कमाल का है। बतौर डेस्क एडिटर, लूनिया टाइम्स में वे अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।"
पाली जिले के देसूरी कस्बे स्थित कांग्रेस भवन में बाली विधानसभा प्रभारी देवीसिंह शिशोदिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में पाली कांग्रेस की लोकसभा प्रतिनिधि संगीता बेनीवाल, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, ब्लॉक अध्यक्ष सुशीला गोड, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर अभिमन्यु सिंह फालना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीज दर्द, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भैरू सिंह राजपुरोहित, शेखर मेवाड़ा, लखमाराम जाट, राकेश मेवाड़ा, सादड़ी से पार्षद रमेश प्रजापत सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। सभी ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर बल दिया।
सादड़ी में हुआ नेताओं का भव्य स्वागत
देसूरी बैठक में शामिल होने से पूर्व कांग्रेस पर्यवेक्षक देवीसिंह शिशोदिया, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, जिला अध्यक्ष अजीज दर्द और ठाकुर अभिमन्यु सिंह फालना का सादड़ी नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
नगर कांग्रेस कमेटी सादड़ी की अगुवाई में आयोजित स्वागत समारोह में राकेश मेवाड़ा, पार्षद ओमप्रकाश बोहरा, गजाराम जाट, दिनेश मीणा, पार्षद वसीम नागौरी, पार्षद रमेश प्रजापत, शंकर देवड़ा, ललित कंडारा, गुलाब शवनशा, धनाराम संवनशा, संजय कंडारा सहित बड़ी संख्या में युवा व वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर नेताओं का स्वागत किया।
इस दौरान नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करना है ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जा सके।