टुंडी न्यूजझारखंड

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा अंबेडकर सम्मान यात्रा को‌ लेकर किया गया पदयात्रा

देश को भाजपा से मुक्ति की दिलाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा --- जिलाध्यक्ष


DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

धनबाद में कांग्रेस की अंबेडकर सम्मान यात्रा: भाजपा के खिलाफ नारेबाजी, कंबल वितरण


टुंडी (दीपक पाण्डेय)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर धनबाद जिले के सभी प्रखंडों में बाबा भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा कथित अमर्यादित भाषा के प्रयोग के विरोध में अंबेडकर सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पूर्वी टुंडी के मैरानवाटांड पंचायत के भोक्ता टोला गांव में धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई।

सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीणों की उपस्थिति में इस आयोजन में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार का संतुलन बिगड़ चुका है। कांग्रेस और महापुरुषों के प्रति अपमानजनक रवैया अपनाना भाजपा का नया चलन बन गया है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा, “भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए अधिकार और हक़ को भाजपा द्वारा अपमानित किया जा रहा है। यह वक्त है जब देश को भाजपा से मुक्ति दिलाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा।”

जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम के अंत में असहायों के बीच सैकड़ों कंबल वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी टुंडी प्रखंड अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव मुलीराम दां ने किया।

मौजूद नेता और कार्यकर्ता

कार्यक्रम में मंटू दास, गोपाल कृष्ण चौधरी, बबलू दास, वकील बाउरी, असद कलीम, राजू रजक, कंचन रजक, जयप्रकाश रजक, देवरंजन रजक, रोहित रजक, मो. शहबाज सिद्दीक, निरंजन रजक, शंकर दां, शहनवाज अंसारी, मो. सिद्दीक अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Khushal Luniya

Khushal Luniya is a young kid who has learned HTML, CSS in Computer Programming and is now learning JavaScript, Python. He is also a Graphic Designer. He is playing his role by being appointed as a Desk Editor in Luniya Times News Media Website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button