Short News

निशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 6 दिसंबर को

मोक्षानंदजी के 47वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजन

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

भायंदर :- परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा.के आज्ञानुवर्ती,कार्यदक्ष मुनिराज श्री मोक्षानंद विजयजी म.सा.को दीक्षा रजत जयंती वर्ष व 47वें जन्मदिवस तथा थॉमस गोम्स की स्मृति में सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हैं। शिविर में नेत्र जांच की जाएगी व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया जायेगा. साथ ही साथ कस्तूरी हॉस्पिटल द्वारा डायबिटीज जांच की जाएगी।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

फोरम के महासचिव अतुल गोयल व राहुल यादव व ने बताया की शिविर शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स, महाराणा प्रताप रोड के सामने होगा। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किये जायेंगे।फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन व निर्मला माखीजा ने लोगों से लाभ लेने की अपील की हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button