National News

नेपाल की समाज सेविका सुंदर जायसवाल का कलवार समाज के देश की महिला नेत्रियों ने किया भव्य स्वागत

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

Arvind Verma


  • कटिहार

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, बिहार में आगामी विधान सभा चुनाव में कलवार समाज की महिलाओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने, राजनीतिक भागीदारी में अहम भूमिका का निर्वाह करने और कलवार समाज की युवतियों को पढ़ाई के साथ साथ राजनीति में रुचि रखने के उद्देश्य से मधेश राज्य, नेपाल से पधारी समाज सेविका सुंदर जायसवाल का अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की देश के विभिन्न प्रदेशों से पधारी महिला पदाधिकारियों ने का भव्य स्वागत मोमेंटो, बुके और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। नेपाल की समाज सेविका सुंदर जायसवाल ने भारत में मिले इस सम्मान पर आभार प्रकट की।

WhatsApp Image 2025 07 01 at 6.40.29 PM

मीडिया से मुखातिब हो सुंदर जायसवाल ने कहा आज आवश्यकता है विश्व स्तर पर कलवार समाज की महिलाओं को एकजुट होने की। भारत की महिलाओं को सबसे पहले अपने पड़ोसी देशों का भ्रमण कर वहां की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों का गहराई से अध्ययन कर समय समय पर परिचर्चा आयोजित करनी चाहिए। हमेशा कोशिश रहे कि पारिवारिक उत्तरदायित्वों को संभालते हुए राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश करें। आगे उन्होंने कहा बगैर राजनीतिक सत्ता हासिल किए कलवार समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं। नेपाल की समाज सेविका सुंदर जायसवाल को सम्मानित करने वालों में प्रमुख थीं कटिहार की सीमा चौधरी, लखनऊ (यूपी) की रेखा जायसवाल, भोजपुरी फ़िल्म अभिनेत्री राखी जायसवाल, मुंबई (महाराष्ट्र) की पल्लवी रानी, अनीता जायसवाल, सरोज जायसवाल आदि।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button