Short News
पार्श्वनाथ जैन विद्यालय, वरकाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का जिला स्तरीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग

बाबुलाल राठौड़ मुंबई/बाली
पार्श्वनाथ जैन विद्यालय, वरकाणा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जिला स्तरीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग 6 दिन के लिए आयोजित किया गया है। यह आयोजन हमारे संस्थान के लिए एक गौरवशाली अवसर है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदुत्व, राष्ट्रभाषा, और राष्ट्र भावना को समर्पित एक अनुशासनात्मक संगठन है, जो समर्पित नागरिकों और कार्यकर्ताओं का निर्माण कर समाज को सशक्त बनाता है। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता, अनुशासन, और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।
संस्थान को यह अवसर प्राप्त होना हमारे लिए गौरव का विषय है। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव डाला है। संस्था के प्रबंधक मंडल ने भी इस प्रशिक्षण वर्ग में अपने सहयोग और योगदान को लेकर गर्व व्यक्त किया।
200 के लगभग स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके रहने की व्यवस्था हॉस्टल के प्रथम तल के कक्षों में की गई है। पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा समाज और राष्ट्र निर्माण में सदैव अपने योगदान के लिए तत्पर रहता है।