पाली ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधानों की वाक्पीठ का समापन

- पाली
पाली ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक सरकारी एवं निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को की दो दिवसीय वाक्पीठ के दूसरे दिवस के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पालरिया, प्रधानाचार्य नथूराम गवारिया, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मदन लाल पंवार, पूर्व पार्षद प्रकाश चौहान, वाक्पीठ अध्यक्ष जब्बर सिंह राठौड़, संयोजक नेमाराम प्रजापत एवं महिला प्रतिनिधि शिला कनौजिया, इंदिरा रावल, कल्याण सिंह द्वारा मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, पूर्व पार्षद शिव कुमार प्रजापत, अशोक बाफना रामचंद्र तोशावरा, जन प्रतिनिधित्व के रूप में मोजूद रहे । महेंद्र बोहरा ने शिक्षक को राष्ट्र निर्माता बताकर राष्ट्र के विकास के लिए अग्रणी रहने की बात कही, ज्ञानचंद पारख ने प्रधानमंत्री की विकसित भारत की संकल्पित यात्रा में प्राथमिक स्तर के प्रधानाध्यापको की बड़ी जवाबदारी बताई । उन्होंने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर आप देश की भावी पीढ़ी तैयार कर रहे हैं जो आगे जाकर विकसित भारत यात्रा में योजक कड़ी बनेंगी।
सचिव मादाराम पंवार ने बताया कि विद्यालय अध्यापिका शमीम दायमा और ओमप्रकाश भाटी के निर्देशन में विद्यार्थियो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रदान की गई। समग्र शिक्षा के कार्यक्रम अधिकारी कल्याण सिंह के द्वारा समग्र शिक्षा द्वारा प्राप्त सामग्री, बजट और प्रशिक्षण पर, प्रधानाध्यापक महेश सोनल ने विद्यालय विकास ओर भामाशाहों का योगदान के लिए व्हाट्सएप समूह बनाने और उनको प्रेरित करते हुए किस प्रकार जोड़ा जाए इस पर वार्ता प्रस्तुत की।
जैतपुरा के प्रधानाध्यापक करणी दान चारण ने विद्यालय में हुए नवाचार के बारे में विधालय को जिला स्तर पर किस प्रकार से सम्मानित किया जाता है उसकी रूपरेखा वार्ता प्रस्तुत की बीकानेर शिक्षा विभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक शिव प्रसाद ने वार्ता में कहा की जैविक घड़ी के अनुसार चलकर अपने स्वास्थ्य को अच्छा रख सकते हैं बल्कि दीर्घायु भी हो सकते हैं। अगर आपका शरीर स्वस्थ रहेगा तो आप अच्छे उत्तरदायित्व बोध से विद्यालय का संचालन कर पाएंगे।
प्रधानाचार्य नाथूराम गवारिया ने परीक्षा सत्र में कार्य निष्पादन, परीक्षाओं का फॉर्म समय बद फिल्फ करने परीक्षा के दृष्टिकोण से अतिरिक्त क्लास लगाकर छात्रों को विशेष रूप से अध्ययन करवाये जाने के बारे वार्ता प्रस्तुत की। पैकेज कॉलोनी के प्रधानाचार्य राधेश्याम सोनी ने विद्यालय के विभिन्न क्रियाकलाप में सजग रहकर कार्य करने की बात कही। निजी विद्यालय के प्रतिनिधित्व के रूप में मोहम्मद अकरम ने आरटीआई और दोहरा नामांकन पर विविध समस्याओ पर वार्ता प्रस्तुत की । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र पालरिया ने खुला सत्र आयोजित कर परस्पर चर्चा कर समस्या निराकरण और समग्र गतिविधियों में पाली ब्लॉक को अव्वल लाने के सभी को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने की वार्ता की ।
आयोजक समिति की और से भामाशाहों और सेवानिवृत होने वाले संस्था प्रधान निमाराम देवासी, मोहम्मद रफीक, प्रकाश कुमार गौतम, प्रकाश चंद नोगिया, नेमाराम प्रजापत को अभिनंदन पत्र ब्रीफकेश श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वाक्पीठ अध्यक्ष जब्बर सिंह राठौड़ ने प्रधानाध्यापकों और आयोजन कर्ता को धन्यवाद दिया। अगले सत्र की वाक्पीठ मंडिया के प्रधानाध्यक शशिकला व्यास और खेरवा के प्रधानाध्यापक श्रवण त्रिवेदी द्वारा करने की घोषणा करने पर उनका स्वागत किया गया। कार्य व्यवस्था मे सहयोग करने वाले देवीसिंह रावल, प्रभुराम, वीरेंद्र व्यास, महेंद्र कुमार का अभिनंदन किया गया। मंच संचालन रामदयाल जांगिड़ बुधवाड़ा ने किया।