News

पीएम श्री बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने फील्ड विजिट कर जैविक खेती की बातें जानी

सादड़ी 13जनवरी।

स्थानीय पीएम श्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी की बालिकाओं ने प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के नेतृत्व में स्थानीय राणकपुर रोड स्थित बोडकी बेरे पर पहुंच कर प्रगतिशील किसान ओटाराम गेहलोत से जैविक कृषि संबंधी जानकारी ली व अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

उप प्राचार्य स्नेहलता गोस्वामी ने बताया कि सरस्वती पालीवाल व कविता कंवर के निर्देशन में बालिकाओं का दल स्टाफ के सदस्यों के साथ राणकपुर रोड बेरा बोडकी पहुंचा। जहां प्रगतिशील किसान ओटाराम गेहलोत व उनकी पत्नी ने विद्यार्थियों व स्टाफ का स्वागत किया तत्पश्चात अपने खेत की विजिट कराई।खेत में खड़ी फसलों गुलाब,कपास, बेंगन, सफ़ेद केले व ड्रैगन फ्रूट की खेती की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस खेती में जैविक बीज, खाद का उपयोग किया गया है। प्राकृतिक तरीके से यह खेती की जा रही है। उन्होंने जैविक खेती के फायदे भी बताएं। उन्होंने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रकाश कुमार शिशोदिया ने विद्यालय की ओर से गेहलोत दंपति का आभार व्यक्त किया।

प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने गेहलोत को कृषि के क्षेत्र में नवाचार हेतु जिला कलेक्टर महोदय द्वारा पूर्व में सम्मानित किए जाने पर विद्यालय परिवार की ओर से अभिनंदन किया। इस अवसर पर रमेश कुमार वछेटा मनीषा सोलंकी व रमेश सिंह राजपुरोहित भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button