News

पीएम श्री बालिका विद्यालय में संविधान दिवस पर प्रस्तावना वाचन तथा शपथ के साथ हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
  • सादड़ी 26दिसंबर।

स्थानीय पीएम श्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली तथा नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता जयेश पालीवाल के सानिध्य में संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा शपथ ली गई। इस अवसर पर संविधान विषयक भाषण निबंध चार्ट निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


उप प्राचार्य स्नेहलता गोस्वामी ने बताया कि डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से शुरू हुए संविधान दिवस समारोह में वीरमराम चौधरी तथा रमेश कुमार वछेटा ने संविधान सभा के गठन व संविधान निर्माण की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। मनीषा सोलंकी ने संविधान निर्माण में महिलाओं के योगदान का उल्लेख किया। प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने डा भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुए भारतीय संविधान की विशेषताओं का उल्लेख किया तथा नागरिक के रुप में संविधान का पालन करने का आह्वान किया।जयेश पालीवाल व राकेश माली ने भी विचार व्यक्त किए।

WhatsApp Image 2024 11 26 at 2.47.52 PM

इससे पहले मनीषा ओझा व सरस्वती पालीवाल के निर्देशन में भाषण निबंध चार्ट निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने जयेश पालीवाल व नगर पालिका से पधारे कार्मिको का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया। माली व पालीवाल के करकमलों से प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अध्यापक प्रकाश कुमार शिशोदिया ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया तथा शपथ दिलाई।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

इस अवसर पर गजेन्द्र सिंह, माना राम,विक्रम कंडारा समेत समस्त स्टाफ व बीएड प्रशिक्षु फरीन उपस्थित रहीं। इसी प्रकार राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, महात्मा गांधी विद्यालय मेघवालों का बड़ा बास समेत समस्त राजकीय विद्यालयों तथा आदर्श विद्यालय,द स्कूल आफ इग्नाइटेड माइंड्स, वेलिंगटन इंग्लिश एकेडमी, हैप्पी किड्स पब्लिक स्कूल समेत समस्त निजी विद्यालयों में भी संविधान दिवस पर विभिन्न आयोजन हुए तथा शपथ दिलाई गई।
उल्लेखनीय है कि 26नवंबर 1949को भारतीय संविधान बनकर तैयार हुआ था।इस उपलक्ष में प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button