Government SchoolEDUCATION

पीएम श्री बालिका विद्यालय में भाषा मेला आयोजित

सादड़ी 7दिसंबर।

स्थानीय पीएमश्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में भारतीय भाषा उत्सव के तहत भाषाओं के माध्यम से एकता थीम पर प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में भाषा मेला आयोजित किया गया जिसमें हिंदी संस्कृत तमिल मराठी गुजराती भाषाओं में संवाद, कहानी कथन,गीत, निबंध,चार्ट निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


उप प्राचार्य स्नेहलता गोस्वामी ने बताया कि साहित्यकार 
सुब्रह्मण्यम भारती की तस्वीर पर माल्यार्पण से शुरू 
हुए इस मेले में कविता कंवर व सरस्वती पालीवाल के 
निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया 
जिसमें सुशीला सोनी व मनीषा सोलंकी ने निर्णायक की
 भूमिका निभाई।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने कहा कि भाषाएं राष्ट्रीय एकता की संवाहक है , हमें अधिकाधिक भाषाएं सीखनी चाहिए। उन्होंने सुब्रह्मण्यम भारती के साहित्यिक अवदान पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात माली ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रमेश वछेटा व वीरमराम चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर भारतीय भाषाओं में संवाद की प्रदर्शनी भी लगाई जिसे बालिकाओं ने अवलोकन कर सराहा।अंत में सभी ने भारतीय भाषाओं के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर मनीषा ओझा गजेन्द्र सिंह निरमा समेत समस्त स्टाफ व बीएड प्रशिक्षु फरीन उपस्थित रहीं। मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया। उल्लेखनीय है कि 4दिसंबर से शुरू हुआ भारतीय भाषा उत्सव सुब्रह्मण्यम भारती के जन्मदिन 11दिसंबर तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button