पूर्व अध्यक्ष नरेंद्रजी परमार के नेतृत्व में श्री बाली जैन मित्र मंडल, मुंबई ने किए अनेक सेवार्थ कार्य

- मुंबई
श्री बाली जैन मित्र मंडल, मुंबई के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्रजी परमार की दस वर्षों की अध्यक्षता के दौरान मंडल ने सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा के अनेक कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
परमारजी के नेतृत्व में मंडल ने स्नेह मिलन कार्यक्रम को नए स्वरूप में प्रस्तुत करते हुए दो दिवसीय स्नेह मिलन एवं युवा प्रोत्साहन हेतु पुरुष, महिला, बच्चों की क्रिकेट प्रतियोगिताएं और मैराथन का आयोजन शुरू किया।
2017 में मंडल ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष महोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन बाली में सात दिवसीय भव्य रूप से किया।
कोविड-19 महामारी (2020–2021) के दौरान मंडल ने बाली प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवधि में भोजन सामग्री कीट, भोजन पैकेट, ऑक्सीमीटर, कॉन्सेंट्रेटर, स्टीमर, आयुर्वेदिक कीट, मास्क आदि का वितरण बाली एवं संपूर्ण पाली जिले में किया गया।
इसके अतिरिक्त पाली में आई बाढ़ आपदा के समय भी मंडल ने सेवार्थ कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
मेडिकल रिलीफ फंड के माध्यम से बाली जैन समाज के जरूरतमंद परिवारों को सहायता दी गई।
मंडल द्वारा बलसाना और कुम्बोज गिरी की दो बार पंच तीर्थ यात्राएं, तथा युवा सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 युवाओं ने भाग लिया।

साथ ही साधर्मिक परिवार सहायतार्थ कार्य, भाईंदर में रक्तदान शिविर, और सेसलीजी व बोयाजी ध्वजा पर 36 कौम में बूंदी प्रसादी वितरण जैसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
सेसली प्रतिष्ठा महोत्सव में मंडल ने संघ के साथ मिलकर पूर्ण सहयोग दिया।
इस अवधि में मंडल की आवक में वृद्धि हुई तथा मुंबई की सीमा विस्तार करते हुए वापी, कर्जत, पोईनाद और अलीबाग को मंडल के कार्यक्षेत्र में शामिल किया गया।
मंडल के सदस्य अभियान के तहत सदस्यता लगभग 1000 तक पहुँची।
116 सहयोगी सदस्यों का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें लॉटरी प्रणाली से अगले कार्यकाल की दिशा पर चर्चा कर समाधान निकाला गया।
अंत में, मंडल की साधारण सभा में सर्वसम्मति से बाली में स्नेह मिलन आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।












