Short News

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया का श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय, वरकाणा में आगमन

रिपोर्ट - बाबूलाल राठौड़, मुंबई-बाली

राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और तीन बार के विधायक प्रमोद जैन भाया ने श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा का दौरा किया। उन्होंने इस संस्था में एक पूर्व छात्र के रूप में पधारकर अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियों को ताजा किया।

भाया ने मां सरस्वती मंदिर में जाकर शीश नवाया और प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने अपने छात्रावास के समय को याद करते हुए बताया कि यह संस्था उनके जीवन निर्माण में एक मजबूत आधार रहा है। अपने संबोधन में उन्होंने स्व. श्री जीतमल जी साहब को भावपूर्ण स्मरण किया।  भाया ने संस्था की वर्तमान उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श के रूप में स्थापित करने के लिए संस्था परिवार को बधाई दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button