पेट्रोल पंप बना ट्रैफिक पंप सीएनजी भरवाने के लिए लंबी कतारें, वाहन चालकों के सब्र का बाध टूटा

- मुबंई
भायंदर रोड़ स्थित भारत पेट्रोलियम एवं सीएनजी पंप स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बनता जा रहा हैं।
पेट्रोल डीजल और सीएनजी तीनों रइंधनो की उपलब्धता के कारण यह पंप हर समय अत्यधिक भीड़ से घिरा रहता हैं। खासकर सीएनजी भरवाने के लिए ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालक आधी सड़क पर लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। जिससे आम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। यहाँ सीएनजी भरवाने से पहले लोगों की सांस फुल जाती हैं। यह पेट्रोल पंप मीरा रोड पूर्व की मुख्य सड़क पर स्थित हैं यह इलाका पहले ही भीड़ – भाड़ वाला है और मेट्रो निर्माण कार्य के कारण सडकें और भी संकरी हो गई हैं। इस स्थिति को और बदरत बनाता हैं ।

पेट्रोल पंप की अव्यवस्थित प्रबंधन अक्सर देखा जाता हैं कि मोटरसाइकिल चालक, ऑटो चालक , निजी वाहन सैकड़ो संख्या में लाइन में लगे रहते हैं। जिससे सड़क पर कई कतारें धीरे – धीरे बढकर सडकें के आधे हिस्से को घेर लेती हैं जिससे बाकी ट्रैफिक बाधित होता है । एक नागरिक ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की भीड़ इस क्षेत्र में नियमित उपस्थिति नहीं रहती हैं। जिससे हालत और बिगड़ जाते हैं जब पूरा पंप बाहरी सड़कों पर फैल जाए तो आम जनता वैसे सुचारू रुप से चले।













