समाजबड़ी खबर

प्रजापत समाज सादड़ी आना मेवाडिया चौताला 52 पट्टी की नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी, नथाराम भम्बोरिया दूसरी बने अध्यक्ष

सादड़ी। श्री श्रीयादे प्रजापत समाज सादड़ी आना मेवाडिया चौताला 52 पट्टी का सामाजिक एकता और समर्पण का उदाहरण पेश करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नथाराम भम्बोरिया प्रजापत (गुड़ा जाटान) को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया।

नवनियुक्त मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार कवाडिया ने बताया कि श्रीयादें मंदिर सादड़ी प्रजापत समाज सादड़ी आना मेवाडिया चौताला 52 पट्टी की उपस्थिति में साधारण सभा की बैठक का आयोजन कर निर्विरोध चुनाव प्रजापति महासभा भवन सादड़ी मे संपन्न हुए। बैठक मे वार्षिक वर्षगांठ सहित विभिन्न विषयो पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। जिसमे मुख्य विषय नवीन कार्यकारिणी का चुनाव रहा। जिसमे सर्वसम्मति से नथाराम भम्बोरिया को अध्यक्ष चुना गया। सचिव के रूप मे कपूरचंद जलवाणिया गुडा पृथ्वीराज और कोषाध्यक्ष मोहनलाल कपूकरा को चुना गया।

सौतालो के प्रतिनिधि के रूप मे उपाध्यक्ष चुने गए जिसमे सादड़ी परगने से केसाराम घाणेराव, आना सौताला से पुखराज प्रजापत और मेवाड़िया परगना से कालूराम प्रजापत और प्रवासी प्रतिनिधि के रूप मे कांतिलाल हलकिया देसूरी को उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के रूप फूलचंद कपूकरा सादड़ी को चुना गया। सह सचिव उकाराम वरदना और मानाराम प्रजापत को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। पार्षद रमेश कुमार सादड़ी को संगठन मंत्री बनाया। पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल घाणेराव और घीसूलाल बेतोड़िया को संरक्षक बनाया गया। नारायण लूणीया को मंदिर पोतेदार के रूप मे यथावत रखा गया।

अध्यक्ष नथाराम भम्बोरिया ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक का आयोजन कर शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा।  रताराम, धनाराम, कीकाराम, मोहनलाल और जीवाराम ढालोप को मार्गदर्शक चुना गया। पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत ने मनोनीत नव अध्यक्ष और कार्यकारिणी को कार्यभार सौपा और बधाई दी।

इस दौरान श्री श्रीयादे प्रवासी विकास मंडल के अध्यक्ष ओगड़राम एवं श्री गोडवाड़ प्रजापति समाज पुणे अध्यक्ष मोहनलाल सहित समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रही। बैठक मे सादड़ी-आना-मेवाडिया सौताले से सैकड़ो समाजबंधु उपस्थित रहे। उपस्थित समाजबंधुओ ने नवीन कार्यकारिणी का स्वागत कर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button