बालिका विद्यालय के रमेश वछेटा व कसना राम का ब्लाक स्तरीय शिक्षक सम्मान हेतु हुआ चयन
सादड़ी। स्थानीय श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में लेवल 1अध्यापक के रुप में कार्यरत शिक्षक रमेश कुमार वछेटा तथा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कसना राम माली के शिक्षक दिवस पर शिक्षा विभाग द्वारा ब्लाक स्तर पर शिक्षक सम्मान हेतु चयन होने पर प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ ने बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।
संस्था प्रधान व शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने बताया कि रमेश कुमार वछेटा एम डीएम तथा एस आइ क्यू ई प्रभारी है। इसी प्रकार कसनाराम माली ने भामाशाह को प्रेरित कर विद्यालय विकास के साथ शैक्षिक तथा सहशैक्षणिक गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर विद्यालय व नगर को गौरवान्वित किया है। वछेटा व माली का चयन होने से स्टाफ, विद्यार्थियों, अभिभावकों व नगरवासियों में खुशी का माहौल है। सभी ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी के प्रधानाचार्य विजय सिंह माली को भी वर्ष 2021में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान से, कन्हैयालाल व्याख्याता को ब्लाक स्तरीय शिक्षक सम्मान से, वर्ष 2022में वीरम राम चौधरी व सुशीला सोनी को ब्लाक स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।