लोकसभा चुनाव 2024

बाली नगरपालिका को 6 करोड़ की लागत से 13 सड़कों की सौगात, आज VC के माध्यम से हुआ शिलान्यास

REPORT BY: LAKHARAM DEWASI BALI

बाली नगरपालिका को मिला 6 करोड़ का बजट मिला, बनेगी 13 नई सड़के राजस्थान प्रदेश में चुनावी माहौल दिखने लग चुका है, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नित नई योजनाओं से जनता को लुभाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शनिवार को स्वीकृत निर्माण कार्यों का मुख्यमंत्री निवास जयपुर से वर्चुअल वीसी के माध्यम से शिलान्यास किया।

बाली नगरपालिका को 6 करोड़

मुख्यमंत्री गहलोत ने बाली नगरपालिका क्षेत्र को 6 करोड़ की लागत से बनने वाली 13 सड़कों की सौगात दी है। कार्यक्रम के लिए नगरपालिका परिसर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई।

शिलान्यास कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष भरत चौधरी ने कहा कि पालिका क्षेत्र में आज जिन सड़कों का शिलान्यास हुआ है। सभी सड़कों का काम नवंबर महीने तक पूरा हो जाएगा। कार्यक्रम को पूर्व पालिकाध्यक्ष इंदु चौधरी, एडवोकेट अमृत परमार, एक्सईएन फतेह सिंह ने भी संबोधित किया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष भरत चौधरी, सार्वजनिक विभाग अधिशासी अभियंता फतेह सिंह, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शैतान सिंह सोलंकी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष इंदु चौधरी, कानाराम चौधरी, नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता महेंद्र परिहार, एडवोकेट अमृत परिहार, पार्षद गोमाराम चौधरी, सुरेश परिहार, कानाराम चौधरी, पूर्व पार्षद वेद प्रकाश, लखमा राम देवासी, प्रताप राम पालीवाल, भंवर डांगी, जाकिर हुसैन सहित जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी मौजूद रहे।

इन सड़कों का शिलान्यास किया

1. भूरिया बाबा गेट से दांतीवाड़ा की ओर 98 लाख

2. मोडिया मगरी 43 लाख

3.सेसली रोड स्कूल से बाली सीमा तक 21 लाख

4 लाठेवर महादेव मंदिर से बोतरिया माताजी मंदिर तक 1.10 करोड़

5.बेरा खोर से आई माता स्कूल तक 53 लाख

6.हनुमान मंदिर से प्रताप चौक तक 20 लाख
7 वार्ड 17 में कुम्हारों का बास 13लाख

8.स्वाद होटल से बायोसा मंदिर बेरा तालवाडी तक 61 लाख

9.शिवसिंह जी के मकान से नदी तक 80 लाख

10.बायोसा मंदिर से जालोई मार्ग तक 17 लाख

11 प्रवीण सिंह के बाड़े से अचलाराम माली के घर तक 23 लाख

12.भाऊआ पियाऊ से वक्ताराम के बेरे तक 25 लाख

13.सरकारी अस्पताल 36 लाख


यह खबर भी पढ़े –   6 करोड की लागत से बनने वाली 8 सडको का CM गहलोत ने VC के जरिए शिलान्यास किया

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button