Short News
बाली पेंशनर समाज उप शाखा का ब्लाक स्तरीय अधिवेशन में समस्याओ पर चर्चा

- राकेश चौहान, बाली
बाली पेंशनर समाज उप शाखा का ब्लाक स्तरीय अधिवेशन चेतन बालाजी मंदिर भाटूंद में संपन्न हुआ।
अधिवेशन में पेंशन सम्बन्धित समस्याओ पर चर्चा के अलावा 80 वर्ष के उपर आयु वाले सदस्यगण का बहुमान किया गया।

अधिवेशन में जिलाध्यक्ष सोहनलाल जोशी, भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक प्रदीप कुमार, उप कोषाधिकारी सोहन सिंह, अध्यक्ष वरदाराम चौथरी, संरक्षक सुलेमान टांक सादडी, रानी, सुमेरपुर, देसूरी व नाडोल के उप शाखा अध्यक्ष, मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सोनीगरा, अशोक कुमार, रतन सिंह, लखमा राम परमार, शैतान पुरी सहित सैकड़ों की संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मूल सिंह राजपुरोहित ने किया।