
वाल्मीकि जयंती एवं शरद पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष में बाली में प्रथम बार 108 आसनों पर दिव्य भव्य विराट सुंदरकांड पाठ संपन्न हुआ।
श्री मानस सुंदरकांड मंडल बाली के संयोजक पंडित विनोद शर्मा ने बताया कि वाल्मीकि जयंती एवं शरद पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष में बाली की धन्य धरा पर प्रथम बार 108 आसनों पर भव्य विराट सुंदरकांड का पाठ श्री हनुमान बालाजी चोक ,हाई स्कूल के सामने सम्पन्न हुआ जिसमें बाली की जनता ने बहुत बढ़-चढ़कर भाग लिया।
108 आसन हेतु पूर्व में पाठ में बैठने वाले भक्तों का रजिस्ट्रेशन किया गया, रजिस्ट्रेशन कराने वाले भक्तों को पाठ पर बैठने हेतु सुंदरकांड की पुस्तक, तुलसी की माला, पाट पराई, आरती हेतु दीपक, राम नाम की पुस्तक मंडल द्वारा प्रदान की गई। सुंदरकांड पाठ का प्रारंभ मंडल के सदस्यों द्वारा भगवान श्री राम एवं बालाजी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया.
पंडित उमेश व्यास द्वारा मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन करवाया गया। तत्पश्चात पंडित विनोद शर्मा द्वारा गणपति वंदना के साथ 108 आसनों पर विराट सुंदरकांड पाठ का आगाज किया गया सुंदरकांड की विभिन्न चौपाइयों द्वारा सीता माता की खोज, हनुमान जी का लंका में प्रवेश, सीता माता की मुंदड़ी हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका में उतल-पुथल, हनुमान जी द्वारा लंका दहन, प्रभु श्री राम द्वारा समुद्र के सामने अनुनय विनय समुद्र द्वारा नल नील की पहचान आदि अनेक प्रकार के प्रसंग द्वारा सुंदरकांड पाठ का वाचन किया गया।
सुंदरकांड पाठ के बाद हनुमान चालीसा एवं 108 आसनों पर बैठने वाले भक्तों द्वारा 108 दीपक से प्रभु श्री राम एवं बालाजी महाराज की आरती की गई आरती के पश्चात खीर का प्रसाद का वितरण किया गया। श्री मानस सुंदरकांड मंडल द्वारा अभी तक 238 पाठ किए जा चुके हैं उन पाठ द्वारा जो भी राशि ली जाती है उसका सेवा कार्यो में खर्च किया जाता है 108 पाठ का आयोजन भी इस राशि से किया गया कुछ भक्तों द्वारा सहयोग भी किया गया.
108 आसन पाठ में बाबू सिंह राजपुरोहित, पुनाराम बंजारा, विष्णु शर्मा, महावीर सिंह, भूपेश परिहार, मनीष गहलोत, जयेंद्र व्यास, प्रवीण प्रजापति, बालाजी मंदिर ट्रस्ट के गोविंद लोहार, रमेश सुथार, कल्पेश सेन, कर्तव्य व्यास, मनोहर ओझा, विनोद ओझा, बस्तीमल परमार, राव रविन्द्र सिंह, शंकर लाल माली, कन्हैया लाल सुथार, बाबुलाल चौधरी, सजेंद्र सिंह, मनोहर रावल, दिलीप सोनी, हीरालाल, हरीश परिहार, वनाराम चौधरी, संतोष शर्मा, सुरेश कंसारा आदि भक्तो ने भाग लिया।