NewsLocal News

बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, कार्यालय में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबले वितरित की

मनुष्य जीवन में मनुष्य ही जरूरतमंद मनुष्यों के काम आता है : भामाशाह श्रीमंत रमेश सिंह व्यास

राकेश चौहान, बाली

बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, कार्यालय में रविवार को भामाशाह श्रीमंत रमेश सिंह व्यास, बोया हाल ए वन चिक्की, लोनावला की ओर से जरुरतमंद सैकड़ों लोगो को ऊनी कंबल वितरित किए गए।

IMG 20241231 WA0004
बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, कार्यालय में भामाशाह श्रीमंत रमेश सिंह व्यास की ओर से कंबले वितरित करते हुए।

समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अयूब जई ने भामाशाह का आभार व्यक्त कर बताया कि उनकी दानवीरता, उदारता व आध्यात्मिकता के बारे में सराहना की।

कंबले भेजकर भामाशाह श्रीमंत रमेश सिंह व्यास ने कहा कि मनुष्य जीवन में मनुष्य ही जरूरतमंद मनुष्यों के काम आता है। हमें अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा दान पूर्ण करना चाहिए।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष भरत चौधरी, समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अयूब जई, संरक्षक इन्द्रमल भंडारी, मीर मोहम्मद युसुफ, पूर्व पालिका अध्यक्ष लकमाराम चौधरी, पेंशनर्स समाज अध्यक्ष वरदाराम चौधरी, मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सोनीगरा, उपाध्यक्ष लखमाराम परमार, हीरालाल मालवीय, अजयपाल सिंह जोधा, मूलचंद भाटी, शैतान पुरी, थान सिंह, अर्जुन सिंह, किरणराज बिरावत, अशोक कुमार वछैटा, भरत बंशल, छैल सिंह, मांगीलाल, मदन मारू, भंवरलाल विश्वकर्मा, उदय सिंह, रफीक खान, देवी सिंह राव सहित अधिक संख्या में वरिष्ठ नागरिक समिति सदस्यगण व सैकड़ों की संख्या में जरुरतमंद महिलाए व पुरूष उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समिति के उन सदस्यो का भी सम्मान किया जिनका जन्म दिन दिसम्बर माह में था। मंच संचालन सचिव मूलसिंह राजपुरोहित ने किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button