FestivalNews

भक्त ने गुरूजी से समर्पित होकर बालाजी को भेंट की स्विफ्ट कार

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

खानिया के बालाजी मन्दिर में गुरूपूर्णिमा धूमधाम से मनाया, भक्तों का लगा रहा तांता


मूलचंद पेसवानी
जिला संवाददाता

मूलचंद पेसवानी वरिष्ठ पत्रकार, जिला संवाददाता - शाहपुरा / भीलवाड़ा 

callwebsite

शाहपुरा-पेसवानी।  शाहपुरा में जन-जन की आस्था के केंद्र खानिया का बालाजी मंदिर में गुरूवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। प्रातःकाल बालाजी महाराज ठाकुर जी की पूजा-अर्चना महंत रामदासजी त्यागी महाराज द्वारा विधि-विधान से की गई।

इस दौरान बालाजी के भक्त साढू माता रोडलाइन्स खेजड़ी के सुखदेव गुर्जर ने गुरू पूर्णिमा के मौके पर बालाजी को स्विफ्ट कार समर्पित करके महंत रामदासजी महाराज को उसकी चाबियां सिर्पुद की।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत प्रातःकाल में ठाकुर जी की पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें महंत रामदास जी त्यागी महाराज ने विधि-विधान से पूजा की। इसके पश्चात दिवंगत गुरुओं की समाधि और चित्र पर भी पूजा-अर्चना की गई। शहर तथा आसपास के क्षेत्रों से आए हुए भक्तों ने महंत रामदास जी त्यागी महाराज का गुरू पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनको स्विफ्ट कार सिर्पुद की गई।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button