भाजपा और आरएसएस संविधान विरोधी – संतोष कुमार सिंह

टुण्डी—दीपक पाण्डेय। टुण्डी प्रखंड के कलाली मोड़ में आज़ शनिवार जय बापू जय भीम जय संविधान को लेकर कांग्रेस द्वारा पदयात्रा सह नुक्कड़ सभा का आयोजन कर धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर कई गंभीर आरोप लगाए । विदित हो कि कांग्रेस द्वारा इन दिनों लगातार अंबेडकर सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।आज़ कलाली मोड़ में जिला महासचिव असद कलीम के नेतृत्व में बाबासाहेब अम्बेडकर सम्मान यात्रा को लेकर पदयात्रा सह नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपस्थित हुए और पदयात्रा करते हुए बाबासाहेब का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान और बापू हम शर्मिंदा हैं तेरे क़ातिल जिंदा है जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गुंज उठा।सभा के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और आरएसएस शुरू से ही संविधान विरोधी रहा है। आगे उन्होंने कहा कि 1947 में आर एस एस द्वारा संविधान को अभारतीय कहे जाने एवं बाबा साहेब अंबेडकर का पुतला जलाने का घटना का उल्लेख किया।आर एस एस ने मनुस्मृति को आर्दश कानून बताते हुए महिलाओं के अधिकारों का विरोध किया। जिलाध्यक्ष द्वारा भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण नीतियों को कमचोर कर रही है और दलित पिछड़ा वर्ग एवं जनजातीय को निशाना बना रही है। मौके रजाउदीन अंसारी बीस सूत्री सदस्य,असद कलीम जिला महासचिव, आनंद कुमार मोदक टुंडी प्रखंड अध्यक्ष, प्रवीण कुमार जायसवाल प्रखंड उपाध्यक्ष, इलियास अंसारी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष, रोहित सिंह प्रखंड सचिव, अब्दुल क्यूम काजी प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव समेत सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।