भाजपा किसान मोर्चा बैठक: कृषि हितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

"खुशाल लूनिया एक ऐसा नाम है जो युवा ऊर्जा, रचनात्मकता और तकनीकी समझ का प्रतीक है। एक ओर वे कोड की दुनिया में HTML, CSS से शुरुआत कर JavaScript और Python सीखने की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ग्राफिक डिज़ाइन में भी उनका टैलेंट कमाल का है। बतौर डेस्क एडिटर, लूनिया टाइम्स में वे अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।"
अजमेर – जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी शामिल हुए। उन्होंने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का सम्मान
बैठक के दौरान किसान मोर्चा की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का हल भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भागीरथ चौधरी ने भी मदन राठौड़ को पुनः प्रदेशाध्यक्ष बनने की बधाई दी और संगठन को मजबूती देने में किसान मोर्चा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, मोर्चा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कृषि और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा – बैठक में किसानों की समस्याओं, कृषि क्षेत्र के विकास और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।
किसान हितैषी योजनाओं का प्रचार-प्रसार – बैठक को संबोधित करते हुए भागीरथ चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के हितों की रक्षा और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने, कृषि में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने और जल संकट से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से अपील की कि वे गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक किसानों को इनका लाभ मिल सके।