News

भाजपा महिला सम्मेलन एवं स्वदेशी मेला ‘उड़ान–2025’ का भव्य आयोजन आज

24 स्वदेशी स्टॉल आत्मनिर्भर भारत का संदेश देंगी; महिला मोर्चा की ओर से विशेष कार्यक्रम


  • मोनू सुरेश छीपा। लूनिया टाईम्स

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन भीलवाड़ा के तत्वावधान में तथा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन एवं स्वदेशी मेला – उड़ान 2025 शनिवार, 15 नवंबर को प्रातः 11 बजे जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल सान्निध्य प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगोपाल सुथार, अध्यक्ष – श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड एवं राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला प्रमुख सिरोही पायल परसरामपुरिया सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

महिलाओं की स्वनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित इस आयोजन में महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना के अनुरूप महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए यह आयोजन एक सार्थक प्रयास है।

24 स्वदेशी स्टॉल देंगी आत्मनिर्भरता का संदेश

महिला सम्मेलन के तहत 24 स्वदेशी स्टॉल लगाई जाएंगी, जो स्थानीय हस्तकला, गृह उद्योग और स्वनिर्मित वस्तुओं के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत संदेश देंगी। प्रातः 11 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। महिलाओं के लिए विशेष सेल्फी पॉइंट भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

तैयारियों में महिला मोर्चा सक्रिय

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय में आकर्षक रंगोलियां बनाकर आयोजन स्थल को सजाया। आयोजन समिति में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक विशाल गुरुजी, सह संयोजक मोहिनी माली, तेज प्रताप सिंह बरडोद, लालकृष्ण सेन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल, सम्मेलन संयोजक रेखा अजमेरा, सह संयोजक इंदु टांक एवं सीमा सोनी शामिल हैं।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मंजू चेचानी और सोशल मीडिया जिला संयोजक रागिनी गुप्ता का विशेष सहयोग रहेगा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button