भायंदर में बर्फ से बना शिवलिंग, गणपति, नंदी सहित शिव परिवार की दिव्य झांकी

श्रावण के पावन माह में महेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
मुंबई, भायंदर ईदरा कॉम्प्लेक्स स्थित 60 फीट रोड पर महेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के पवित्र अवसर पर बर्फ से बने शिवलिंग, गणपति, हनुमान जी, नंदी और शिव परिवार की भव्य झांकी सजाई गई। यह झांकी इतनी आकर्षक और चमत्कारी थी कि दर्शन हेतु हजारों श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े नजर आए।
श्रावण मास के पूरे महीने भर शिव जी को दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक, पंचामृत स्नान, भस्म और धतूरे के फूल, बेल पत्र अर्पण किए जा रहे हैं। भक्त रूद्राभिषेक और विशेष पूजन कर रहे हैं। श्रद्धालु अपने परिवार की खुशहाली और सुख-शांति के लिए भोलेनाथ के चरणों में सिर झुकाते देखे जा रहे हैं।
🕯️ मंदिर में दिखी भक्ति की भव्यता और दिव्यता
महेश्वर महादेव मंदिर को भगवा पताकाओं, आकर्षक डेकोरेशन और लाइटिंग से सजाया गया है।मंदिर परिसर में विराजित पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा को चमत्कारी माना जाता है, जिनसे मांगी गई हर मुराद पूर्ण होती है।



मंदिर में शीतला माता, कार्तिकेय भगवान, गणेश जी, नंदी महाराज, पार्वती माता और लड्डू गोपाल की मूर्तियां भी विराजमान हैं।
🌅 सुबह से ही उमड़े हजारों भक्त, हुआ महाप्रसाद वितरण
सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।भक्तों द्वारा नारियल, फूल-माला, लड्डू, बेलपत्र, बैंगन, गाजर, फल आदि अर्पित किए गए।मंदिर प्रांगण में भव्य महा आरती का आयोजन हुआ, जिसमें देश और समाज में शांति और समृद्धि की प्रार्थना की गई।सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया।
📿 पूरे श्रावण माह चलेगा पूजन और विशेष अनुष्ठान
पुजारी जगदीश भाई श्रीमाली जी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण माह में प्रतिदिन रूद्राभिषेक, विशेष अभिषेक, और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है और उनके भक्त विशेष श्रद्धा से उपवास, पूजा और आरती करते हैं।
महेश्वर महादेव मंदिर में हो रही इस भव्य आयोजन की झलकियां श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभव बन गई हैं, जहां भक्ति, आस्था और दिव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।














