नोहर| स्थानीय भारत माता आश्रम में सोमवार को श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त 1990 एवम 1992 की कार सेवा में अयोध्या गए कार सेवकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवम हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री मुरली मनोहर ने कहा कि हिन्दू समाज के पाँच सौ वर्षो के संघर्ष का परिणाम है कि हम सब आज का यह दिन देख रहे हैं हम सभी भगवान श्री राम के मन्दिर निर्माण एवम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अपनी आँखों से देख रहे हैं। उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि संघर्ष के इतिहास पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में एडवोकेट जसवंत सिंह आर्य, भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक काशी राम गोदारा, जिला महामंत्री नरेंद्र चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सहू, नगर मंडल अध्यक्ष शेलेन्द्र वर्मा, संतोष तिवाड़ी, विजय स्वामी, सुभाष बंसल, लक्ष्मी देवी सरावगी, चम्पा लाल आचार्य, अनिल तिवाड़ी ,मालचंद जोशी, शिव भगवान पारीक, ओम प्रकाश बबलानी, रमेश पारीक, अशोक सरिया, किशन चाचाण, महेश सोनी, विजेंद्र गोस्वामी, प्रीतम सोलंकी, सौरभ घोड़ेला, राजू रांका गणेश स्वामी, गौरीशंकर गोल्याण, विजय सेन, दलीप सोनी, श्याम सुंदर हिसारिया, पवन कंदोई, माल चंद कंदोई सूरज पेंटर एवम अन्य गणमान्य जन एवम मातृ शक्ति बड़ी संख्या में उपस्थिति थी।
I enjoy the efforts you have put in this, thanks for all the great posts.