भीलवाड़ा में गणपति बाल मंडल द्वारा 27 अगस्त से 10 दिवसीय गणेश महोत्सव
भीलवाड़ा। पटेल नगर स्थित श्री गणपति बाल मंडल के तत्वावधान में 27 अगस्त से 10 दिवसीय भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन होगा। इस अवसर पर जबलपुर के सुप्रसिद्ध मूर्तिकारों द्वारा तैयार की जा रही 11 फीट ऊंची शुद्ध मिट्टी से निर्मित विशालकाय प्रथम पूज्य गणेश जी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी।
मंडल संरक्षक भाजपा नेता कैलाश सोनी ने बताया कि मंडल पिछले 16 वर्षों से लगातार गणेश महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। इस बार भी महोत्सव में रोजाना सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

विशेष आयोजन
- 27 अगस्त – रंगोली प्रतियोगिता
- 31 अगस्त – रक्तदान शिविर
- 4 सितम्बर – विशाल भंडारा
- 5 सितम्बर – भगवान गणेश को 56 भोग अर्पित
- 6 सितम्बर – भव्य शोभायात्रा का आयोजन
मंडल अध्यक्ष बादल सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में मंडल उपाध्यक्ष सोनू यादव की अगुवाई में बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें बजरंग सिंह (मोदी), विशाल बसीटा, दिनेश खोतानी, शिवम सिंह, संजीव कामत, राजेश रजवानिया, आनंद गिरी, पुष्पेंद्र सिंह, सूरज जाट, राकेश मीणा, किशन शर्मा, सुशिल वालेजा, निलेश कुमावत, सुशिल प्रजापत, आयुष झा, नारायण सिंह (खेड़ी), कालू सिंह (खेड़ी), चरण प्रजापत (खेड़ी), प्रद्युम्न शर्मा (खेड़ी), दीपेंद्र सिंह किशनावत (खेड़ी), पराक्रम सिंह (खेड़ी), जयवीर सिंह (खेड़ी), दिलीप शर्मा (खेड़ी), नंद सिंह (खेड़ी), दिपांशु सिंह (चीनू), रितिक सिंह चौहान सहित गणपति बाल मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।











