News

मकर संक्रांति पर जाताखूंटी आदिवासी टोला में परंपरागत बेझा तुय का भव्य आयोजन

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL
सांस्कृतिक समाचार

जाताखूंटी मुखिया प्रतिनिधि के नेतृत्व में बेझा तुय कार्यक्रम का आयोजन

टुण्डी | 15 जनवरी

टुण्डी प्रखंड के मनियांडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जाताखूंटी आदिवासी टोला में मरांग वीर सेन्द्रा बेसी के बैनर तले बुधवार को पारंपरिक मरांग वीर संक्रांत सह दिशोम बेझा तुय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के उपरांत जाताखूंटी मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेंब्रम ने बताया कि बेझा तुय आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जो मकर संक्रांति के दिन संपन्न की जाती है। संथाल आदिवासी समाज में यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है, जो समाज की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करती है।

“आदिवासी समाज आज भी अपनी पुरानी परंपराओं को जीवित रखने का कार्य कर रहा है।” — शक्ति हेंब्रम

मान्यता के अनुसार, इसी दिन आदिवासी समाज वर्ष में एक बार पूरे समूह के साथ शिकार के लिए जाता है। शिकार से लौटने के बाद गांव के कुल्ही मूड़ा के समीप बेझा तुय का आयोजन किया जाता है।

बेझा तुय के दौरान तीर-धनुष से निशाना साधने की पारंपरिक प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। जो प्रतियोगी निर्धारित बिन्दु पर सटीक निशाना लगाते हैं, उन्हें गांव के लोग विजेता मानते हैं तथा पारंपरिक रूप से सम्मानित भी करते हैं।

इस आयोजन में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामूहिक एकता की सजीव झलक देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि आदिवासी समाज आज भी अपनी सांस्कृतिक विरासत को पूरी मजबूती के साथ संजोए हुए है।

© स्थानीय संवाददाता

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button