
🪁 मकर संक्रांति उत्सव 🪁
सृजन विद्यापीठ विद्यालय, गुरलां
Related Articles
-
Luniya Times Analytical रिपोर्ट — धर्मेंद्र के निधन पर गहरी रिसर्चNovember 24, 2025
-
टुंडी बेहड़ा के मृतक असित मंडल का अंतिम दर्शनJuly 27, 2024
-
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक का हुआ आयोजनOctober 14, 2024
-
जन-जन में साक्षरता की अलख जलाती उल्लास योजनाDecember 28, 2024
उत्साह, परंपरा और खेल का संगम
गुरलां में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सृजन विद्यापीठ विद्यालय में
हर्षोल्लास के साथ विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार से हुई, इसके बाद
पतंग उत्सव, सितोलिया,
चेयर रेस एवं मारदड़ी जैसे
पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया।
बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय के व्यवस्थापक द्वारा सभी बच्चों को सप्रेम
पतंग भेंट की गई तथा
तिल के लड्डू वितरित कर आशीर्वाद दिया गया।
उन्होंने कहा कि जैसे पतंग आसमान की ऊंचाइयों को छूती है,
वैसे ही बच्चे भी अपने सर्वांगीण विकास से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।
उपस्थित शिक्षकगण:
रोहित त्रिपाठी, नीलम पारिक, दीप्ति माली, कोमल माली,
संगीता दाधीच, शांता शर्मा, तमन्ना सरगरा, अनीता सोनी सहित अन्य।
रोहित त्रिपाठी, नीलम पारिक, दीप्ति माली, कोमल माली,
संगीता दाधीच, शांता शर्मा, तमन्ना सरगरा, अनीता सोनी सहित अन्य।
🌞 सृजन विद्यापीठ विद्यालय | संस्कृति • शिक्षा • संस्कार 🌞













