बड़ी खबरpolitics

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लटेरी, विदिशा में किया 132 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, भूमि पूजन


क्षेत्र में रेलवे लाइन के लिए किए जाएंगे विशेष प्रयास


आनंदपुर में खुलेगा शासकीय महाविद्यालय


संवाददाता - रवि पंथी 

लटेरी। शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार विदिशा जिले की लटेरी तहसील पहुंचे जहां उन्होंने 132 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सिरोंज लटेरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की देखने और उनके भाषण सुनने के लिए लोगो में काफी उत्साह देखा गया जनसभा के लिए लगाया गया टेंट भी कम पड़ गया पेड़ों और पानी के टेनकरो के ऊपर चढ़ कर मुख्यमंत्री को सुना।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में सर्वश्रेष्ठ देश बनने की ओर अग्रसर है। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। युवा, गरीब, किसान और महिलाएं हमारी विशेष प्राथमिकता है। मध्य प्रदेश तेज गति से देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने के लिए कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लटेरी, विदिशा में विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम में विशाल जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र के लिए 132 करोड रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पणध् शिलान्यास किया, इनमें 80 करोड़ 16 लाख रुपए के 54 विकास कार्यों का भूमि पूजन और 51 करोड़ 96 लाख रुपए के 198 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हित लाभ भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए भी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के माध्यम से क्षेत्र में रेलवे लाइन के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आनंदपुर में शासकीय महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में विदिशा जिले में 505 
हेक्टेयर चरनोई की भूमि को 
अतिक्रमण मुक्त किए जाने पर एक 
लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि आधुनिक युग के भागीरथ हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से केन बेतवा और पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश को दो बड़ी सिंचाई परियोजनाएं मिली है। इससे न केवल बुंदेलखंड अपितु मालवा और चंबल क्षेत्र में भी बड़े क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल सुविधा मिलेगी। इस क्षेत्र के भी 360 गांव को जल उपलब्ध होगा। हमारा लक्ष्य है हर किसान के खेत में पानी पहुंचाना। हर खेत में पानी आने से किसान की जिंदगानी बदलेगी। कृषि उत्पादन में हम पंजाब, हरियाणा को भी पीछे छोड़ने वाले हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपनी जमीन बिल्कुल भी न बेचें।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि कृषि, पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार आदि सभी क्षेत्रों में प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है। हर गरीब को पक्का मकान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी संकल्पित हैं। आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त है। उद्योग और रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उज्जैन, सागर, रीवा, जबलपुर और ग्वालियर में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में करोड़ों के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। युवा वर्ग के लिए सरकार शीघ्र ही एक लाख सरकारी और निजी क्षेत्र में लगभग 3 लाख पदों पर भर्ती करने जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि शिक्षा की महत्ता को हमेशा याद रखें। बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, शिक्षा की सारी व्यवस्था सरकार कर रही है। प्रदेश के 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस स्कूल खोले जा रहे हैं। गरीबों को परिवहन की अच्छी सुविधा देने के लिए सरकार मध्य प्रदेश राज्य परिवहन को दोबारा प्रारंभ करने जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि कृषि के साथ पशुपालन को भी सरकार बढ़ावा दे रही है। जो गाय पाले वही गोपाल है तथा जहां गाय का कुल हो वही गोकुल है। सरकार दुग्ध उत्पादन पर बोनस देने वाली है तथा 10 से अधिक गाय पालने पर अनुदान दिया जाएगा। प्रदेश में बड़ी संख्या में गौशालाएं बनाई जा रही हैं। प्रदेश की धरती पर जहां-जहां भगवान श्री कृष्ण आए थे, उन सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। उज्जैन में संदीपनी आश्रम में भगवान श्री कृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की, जानापाव में उन्हें सुदर्शन चक्र मिला। कृष्ण और सुदामा की दोस्ती का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि सच्ची दोस्ती वही है जब मित्र दोस्त की उसके सामने नहीं बल्कि पीछे से सहायता करे।


Read more  दिल्ली को सावरकर कॉलेज समेत मिली तीन नई परियोजनाएं, प्रधानमंत्री मोदी ने रखी आधारशिला, कांग्रेस ने सावरकर नाम को लेकर जताई आपत्ति 


क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने अपने उद्बोधन में क्षेत्र के विकास के लिए भोपाल से सिरोंज लटेरी होते हुए गुना रेल लाइन एवं ब्यावर से सिरोंज लटेरी कुरवाई होते हुए बिना तक रेल लाइन से जोड़ने सिरोंज को जिला बनाने आनंदपुर दीपना खेड़ा मुगलसराय और पथरिया को तहसील बनाने तथा आनंदपुर में महाविद्यालय खोलने के साथ कई मांगे रखीं। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।

प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश में सिंचाई का रकबा तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रयासों से प्रदेश में देश की दो नदी जोड़ो परियोजनाएं, जिनका कार्य गत 20 वर्ष से अटका हुआ था, प्रारंभ हुई हैं। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव किसानों के मसीहा बनकर कार्य कर रहे हैं। हमारा संकल्प पूरे प्रदेश को सिंचित करना है। हर किसान के क्षेत्र में पानी पहुंचाकर ही हम दम लेंगे। सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने भी संबोधन दिया।

131.9751 करोड़ की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण एवं हितलाभ वितरण

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से सिरोंज लटेरी क्षेत्र को विभिन्न विभागों के 131.9751 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। साथ ही साथ उन्होंने मौके पर मंच से ही 101 हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण भी किया है।

सिरोंज और लटेरी अनुभाग क्षेत्र में जिन विभागों के करोड़ों की लागत से भूमि पूजन और लोकार्पण हुआ है उनमें नगर पालिका परिषद के 20.6217 करोड़, जनपद पंचायत के 6.6352 करोड़, स्वास्थ्य विभाग के 9.4179 करोड़, पीएमजेएसवाय के 7.0311 करोड़, लोक निर्माण विभाग के 24.8112 करोड़, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 15.7288 करोड़, शिक्षा विभाग के 38.8000 करोड़, राजस्व विभाग के 7.3200 करोड़, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 1.1604 करोड़ और महिला एवं बाल विकास विभाग के 0.4488 करोड़ की लागत के कार्य शामिल हैं।

Advertising for Advertise Space

कार्यक्रम में विधायक मुकेश टंडन, हरि सिंह सप्रे, हरि सिंह रघुवंशी, सूर्य प्रकाश मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, जनप्रतिनिधि गण भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह, भोपाल आईजी अभय सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर सहित अन्य विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में जन समुदाय उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button