युवाओं को उचित सम्मान झामुमो से ही संभव – सुरज महतो

- टुण्डी
युवाओं को उचित एवं सही सम्मान झामुमो से ही संभव है युवा समर्पित होकर पार्टी की झण्डा बुलन्द करे हक़ और अधिकार देने के लिए झामुमो का दरवाजा हमेशा खुला है उक्त बातें आज़ रविवार को टुण्डी डाक बंगला परिसर में धनबाद झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरज महतो ने पर्यवेक्षक के रूप में टुण्डी प्रखंड युवा झामुमो प्रकोष्ठ की चुनाव के दौरान कहा। बताते चलें कि टुण्डी झामुमो युवा मोर्चा का विस्तार को लेकर बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ जुटा जिसमें अध्यक्ष, सचिव , कोषाध्यक्ष पद पर आज़ चुनाव कराया जाना था पर उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के कारण जिलाध्यक्ष द्वारा उपरोक्त पदों की सूची लेकर जिला कमिटी को अवगत कराएं जाने को लेकर अपने साथ चले गए हैं जिला कमिटी की आदेश पर दोबारा बैठक कर तीनों पदों की घोषणा कर दी जायेगी।

मौके पर धनबाद झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरज महतो, जिला सचिव शंकर महतो, जिला कोषाध्यक्ष मदन महतो , अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी,मंडल अध्यक्ष फूलचंद किस्कू सचिव अब्दुल रशीद अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा नेता बाबा मनीर मस्तान, वरिष्ठ झामुमो नेता गुरूचरण बास्की , जाहिद अंसारी , रूस्तम काजी, जैनुल अंसारी, बबलू अंसारी, सुनील कुमार बेसरा , बबलू अंसारी , मैनेजर हेंब्रम, अनवर अंसारी, इम्तियाज अंसारी ,श्रवण बेसरा, संतूलाल किस्कू, तैयब हुसैन समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।















