
सादड़ी। यूथ कांग्रेस बाली विधानसभा अध्यक्ष राकेश सवंशा के नेतृत्व में रविवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को सादड़ी में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर राकेश सवंशा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर रक्तदान करें, ताकि जरूरतमंद मरीजों की सहायता हो सके।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में प्रदेश सचिव डिंपल राठौड़, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भेरू सिंह राजपुरोहित, जिला प्रवक्ता प्रमोद पाल मेघवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, नेता प्रतिपक्ष राकेश मेवाडा, हितेश सिरोहिया, पार्षद रमेश प्रजापत, वसीम नागौरी, राजाराम सोलंकी, विजय सवंशा, शंकर बावरी, नवीन मीणा, हरीश भाटी, कन्हैया लाल मीणा, प्रकाश लोगेशा, मंडल अध्यक्ष घनेराव रमेश भाटी, हितेश लोहार, महेंद्र मीणा, प्रदीप मीणा, शहबाज़ मुगल, कुशल, अल्ताफ़, गुड़िया मेघवाल, बाबू कुरैशी, और वसीम पठान सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान शिविर समाजहित में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रवासियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देने की अपील की गई।











