भीलवाड़ा न्यूजNews

राजस्थान में बछ बारस पर्व की धूम, महिलाओं ने गाय और बछड़े की पूजा कर मांगी कामना।

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23


पूरे राजस्थान में आज बड़े ही धूमधाम से बछ बारस का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन गाया और बछड़े की पूजा की जाती है. वहीं, भीलवाड़ा के गुरलां गांव में बछ बारस पर महिलाओं ने गाय की बछड़े की पूजा कर अपने पुत्र की लंबी कामना कर पूजा अर्चना की. इस दिन परिवार में सब्जी नहीं काटी जाती है. मक्का की रोटी गाय को खिलाई. महिलाओं ने भी मक्का की रोटी के व्यंजन बनाकर खाई. गुरलां कस्बे में बछ बारस पर गाय व बछड़े की पूजा कर महिलाओं ने अपने पुत्र की लंबी उम्र की कामना की।

अंकुरित दान का उपयोग

बुजुर्गों के अनुसार, बछ बारस की पूजा केवल बेटों की माताएं ही करती हैं, इस दिन महिलाएं गाय के दूध से बनी किसी भी प्रोडेक्ट का सेवन नहीं करती हैं. साथ ही लोहे से काटा गया व गेहूं का उपयोग भी नहीं करती हैं. महिलाएं बाजरे की रोटी खाती हैं. भैंस या बकरी के दूध का तथा अंकुरित धान का उपयोग करती हैं।

कस्बे में शुक्रवार को महिलाओं द्वारा धार्मिक पर्व बछ बारस धूमधाम से मनाया. इस दौरान महिलाओं ने गाय और बछड़े की पूजा करके संतान की लंबी उम्र व परिवार में खुशहाली की कामना की गई. कस्बे के मायला बाजार बड़े मंदिर के पास महिलाओं को कथा वाचक मीरा सेन ने कथा सुनाई गई।

महिलाओ ने बछ बारस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया. बछ बारस के दिन महिलाओं ने गाय बछड़े की विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुनी बछ बारस की कथा. इस मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई और श्रद्धांलुओं ने गायों को हरा चारा खिलाकर पुण्य कमाया. महिलाओं ने व्रत रखकर गाय-बछड़ों की पूजा की और परिवार की खुशहाली की कामना की।

बछ बारस का पर्व आज बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा..यह त्योहार महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए मनाती हैं, आज भी परंपराओं का निर्वहन होता है. विभिन्न दंत कथाओं पर आधारित त्योहार पूरे विधि-विधान से मनाए जाते हैं, उन्ही में से एक खास त्योहार बछ बारस का है. यह त्योहार माताओं द्वारा अपने पुत्र के लंबी उम्र व स्वस्थ जीवन के लिए मनाया जाता है।

परंपराओं के अनुसार, आज के दिन उस गाय की पूजा की जाती है. जिस गाय को बेटा यानी बछड़ा हो, आज भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में बछ बारस के त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है, अल सुबह से ही महिलाओं ने गाय व बछड़े की पूजा की, विधिवत पूजा करने के बाद अब दिन भर महिलाएं पर्व के रिवाज के अनुसार खान पान करेंगी।

महिलाओं ने बताया कि बछ बारस पर महिलाएं गाय और बछड़े की पूजा करके अपने बच्चों की लंबी उम्र अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं. महिलाएं इस दिन मक्का व ज्वार से बने आटे की रोटी व अन्य चीजें खाती हैं. गेहूं व अन्य चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. महिलाएं व्रत रखती हैं व कहानी सुनकर व्रत खोलती हैं।

गुरलां गांव में बछ बारस पर महिलाओं ने उपवास रखकर गाय व बछड़े की पूजा कर परिवार की सुख शांति व पुत्रों की लम्बी उम्र की कामना की गई. महिलाओं ने उपवास रखकर ज्वार, बाजरे, मक्का के आटे से पकवान बनाए।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button